फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने गांव बहरामपुर कॉलेज में किया संबोधित

-इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने गांव बहरामपुर कॉलेज में किया संबोधित

Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
-इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने गांव बहरामपुर कॉलेज में किया संबोधित
16 फरवरी को भूख हड़ताल में बैठेंगे इनसो : दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन

फोटो-25
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव बहरामपुर स्थित राजकीय कॉलेज के बाहर कॉलेज विद्यार्थियों को आने वाली 16 फरवरी को गुरू जंबभेश्वर यूनिवर्सिटी पर छात्रसंघ के चुनाव को लेकर भूख हड़ताल में शामिल होने का न्यौता दिया। वहीं चौटाला ने राजकीय कॉलेज बहरामपुर के छात्र विकास डाडोला को छात्र संघ का अध्यक्ष और शहजाद अधमी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियों के नेताओं ने छात्रसंघ के चुनावों के लिए झूठ की राजनीति की है। इनेलो हमेशा प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव की मांग करती आ रही है और इसके लिए अनेक बार केंद्रीय, राज्य मंत्री व सीएम तक छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर मिली और धरने दिए मगर सभी सरकारों ने इनकी अनदेखी की है। अब समय आ गया हैं कि सभी विद्यार्थी छात्रसंघ के चुनावों के लिए आगे आएं और संगठित होकर भूख हड़ताल में शामिल हों। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में 22 साल हो गए छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। चौटाला गांव डाडोला में इनेलो के युवा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए एकजुट रहें और आने वाला समय विधानसभा चुनाव का है। इस अवसर पर लेखराज खटटर, इनेला नेता मुरस्लीन संदीप, विकास, अजय, जवाहर, ऋषिपाल रावल, देवेंद्र कादियान, सुरेश, प्रवीन व राजेश मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed