{"_id":"5a0b37c64f1c1bd9798bc6d1","slug":"111510684614-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पानीपत व करनाल के खिलाडिय़ों ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पानीपत व करनाल के खिलाडिय़ों ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लिया भाग
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरपीसी में 14वीं क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा सीआईएसएफ परिसर ग्राउंड में तीन दिवसीय 14वीं क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। जिसमें पानीपत व करनाल के 103 स्कूलों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) बीवी राम गोपाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) वीके रायजादा, सीजीएम (आईसी) पीएनसी प्रवीन नागपाल मौजूद रहे। इसके बाद आर्य कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाढा की छात्राओं ने स्वागत गीत व देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) बीवी राम गोपाल ने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से मजबूत और बौद्धिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। वीके रायजादा कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) पानीपत रिफाइनरी ने भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में पानीपत व करनाल जिले के विभिन्न गांवों के 103 स्कूलों के लगभग तीन हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और दौड़ के आयोजन कराए गए।