फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जमकर बसे मेघा, पानी निकासी के दावों की खुली पोल

जमकर बसे मेघा, पानी निकासी के दावों की खुली पोल

Fri, 01 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
जमकर बसे मेघा, पानी निकासी के दावों की खुली पोल
जमकर बरसे मेघा, पानी निकासी के दावों की खुली पोल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भादो माह के मेघा शहर में जमकर बरसे। करीब 20 एमएम बारिश में ही शहर में बरसाती पानी निकासी के प्रबंधों की एक बार फिर से पोल खुल गई। शहर में जीटी रोड समेत अन्य कई सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया। लोगों को बारिश के दौरान व इसके बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वीरवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और फिर शाम को करीब साढ़े चार बजे एक साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों की माने तो वीरवार को शहर में करीब 20 एमएम व इसराना में एक एमएमए बारिश हुई। जबकि समालखा व बापौली में बारिश नहीं हुई। शहर में जीटी रोड समेत असंध रोड, जाटल रोड व सनौली रोड पर पानी जमा हो गया। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी जीटी रोड पर उठानी पड़ी। यहां खादी आश्रम, संजय चौक व एसबीआई के सामने घुटनों तक पानी जमा हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed