{"_id":"5988b5734f1c1bdd558b46c9","slug":"111502131571-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के करतूत पर बाप के खिलाफ भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने फूंका बराला का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के करतूत पर बाप के खिलाफ भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने फूंका बराला का पुतला
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बेटे के करतूत पर बाप के खिलाफ भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने फूंका बराला का पुतला
- चंडीगढ़ में आईएएस अफसर के पैतृक गांव में बेटी को इंसाफ के लिए लोग सड़क पर उतरे
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की करतूत ने बाप की फजीहत करा दी। चंडीगढ़ में तैनात आईएएस अफसर की बेटी का पीछा करने, उसकी कार रोकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपी की करतूत से बाप के खिलाफ भी लोगों का गुस्सा भड़क गया है। इस वारदात से खफा अफसर के पैतृक गांव शाहपुर के लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने गांव की बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को हाईवे पर प्रदर्शन किया। वारदात से खफा लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे की भी मांग की। चेतावनी दी कि, ऐसा न होने पर कुंडू चोगामा खाफ के सभी गांव की ओर से हाईवे पर यातायात ठप कर देंगे।
कुंडू चोगामा के प्रधान धर्मपाल कुंडू और छोटूराम किसान भवन सभा के प्रधान अमिर सिंह कुंडू ने कहा कि भाजपा सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। सत्तारूढ़दल के नेता नेता के बेटे का यह कृत्य माफी के काबिल नहीं है। आरोप लगाया कि, भाजपा के प्रदेश मुखिया और सरकार आरोपी के बचाव में लगी हुई है। मामले का अल्पीकरण किया जा रहा है। बाद में हाईवे पर जुटे ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला फूंका।
खाप भी बिटिया के पक्ष में उतरी, बोली- आरोपी पर लगे वाजिब धारा
कुंडू चोगामा के प्रधान धर्मपाल कुंडू और छोटू राम किसान भवन सभा के प्रधान अमिर सिंह कुंडू के साथ कैप्टन जगबीर, डॉ. सतपाल, सूरत सिंह, रामधारी, रामकुमार व जसमेर कुंडू ने सरकार को चेताया है अगर वाजिब धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती तो खाप हाईवे पर होगी। मांग की कि, सुभाष बराला तुरंत त्याग पत्र दें, ताकि मामले की जांच प्रभावित न हो पाए। चेताया कि, दो दिनों में सुनवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कुंडू खाप चोगामा के साथ दूसरे गांवों के ग्रामीण हाईवे पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर होने वाला दंगल किया रद
शाहपुर में रक्षा बंधन के मौके पर हर साल इनामी कुश्ती दंगल होता आ रहा है। गांव की बेटी से बदसुलूकी पर ग्रामीणों ने रविवार को ही इस बार दंगल रद कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वे गांव की बेटी को न्याय दिलाकर ही सांस लेंगे।