फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आषाढ़ मास की पूर्णमासी को गुरुपूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है

आषाढ़ मास की पूर्णमासी को गुरुपूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है

Sun, 09 Jul 2017 06:23 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
आषाढ़ मास की पूर्णमासी को गुरुपूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है
हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरु पूजा पर्व
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। श्री प्रेम मंदिर धाम में गुरु पूजा महोत्सव के पावन पर्व पर सद्गरुदेव शांतिदेवी महाराज को कांता देवी महाराज ने नमन वंदन कर तिलक लगाकर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कांता देवी महाराज ने कहा कि आषाढ़ मास की पूर्णमासी को गुरुपूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह एक पर्व है जो हम गुरुपूजा के रूप में मनाते हैं। इस पर्व पर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धाभाव व्यक्त करने का सभी भक्तों को अवसर मिलता है। इसलिए यह पर्व ब्यास पूजा एवं गुरुपूजा के नाम से प्रसिद्ध है। रविवार प्रात:काल से ही सद्गुरुदेव की पूजा वंदना के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग गई। प्रेम मंदिर धाम में संकीर्तन, सत्संग की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान की पावन पवित्र लीलाओं का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद गुरुदेव की आरती वंदन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर जगदीश ढींगड़ा, चंद्रभान वर्मा, प्रमोद खेड़ा, सुनील मिगलानी, हिमांशु असीजा, मदन लाल गक्खड़, बलदेव राज, यशपाल अरोड़ा, अशोक जुनेजा, परमवीर ढींगड़ा, गौतम खेड़ा, अंकुर छाबड़ा, गौतम दुआ, रमेश असीजा, राजू सेठी, पंकज गाबा, डॉ. प्रकाश, कौशल व सुरेश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed