{"_id":"595275234f1c1bad588b45f0","slug":"111498576163-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक ने 2012 में लिया था 52 लाख लोन, एक भी नहीं चुकाई किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक ने 2012 में लिया था 52 लाख लोन, एक भी नहीं चुकाई किश्त
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूको बैंक ने चमराड़ा में डेयरी को कब्जे में लिया
इसराना। यूको बैंक ने चमराड़ा में एक डेयरी को सील कर कब्जे में ले लिया है। आरोप है कि डेयरी संचालक ने स्वरोजगार के तहत डेयरी के लिए लिया लोन समय पर नहीं चुकाया है। यूको बैंक के चीफ मैनेजर महेश कुमार ने बताया कि चमराड़ा में डेयरी का व्यवसाय करने के लिए फूलसिंह निवासी चमराड़ा ने स्वरोजगार योजना के तहत यूकों बैंक से 14 अगस्त 2012 को 52 लाख रुपये का लोन लिया था। उसकी अब टोटल रिकवरी करीब 68 लाख रुपये बनती है। डेयरी संचालक फूल सिंह ने लोन राशि वापस नहीं की। वर्ष 2014 में डेयरी संचालक का खाता बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर दिया। इसके बाद डेयरी संचालक के खिलाफ डीआरटी चंडीगढ़ में भी मामला दिया गया। ये मामला अब भी विचाराधीन है। यूको बैंक की शिकायत पर डेयरी को सील करने की कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार संजीव कुमार रहे। उनके निर्देश पर बैंक के चीफ मैनेजर महेश कुमार की टीम के साथ पटवारी दिनेश शर्मा की देखरेख में बैंक ने डेयरी को कब्जे में लेकर सील लगाते हुए ताला लगा दिया।