फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गुरुद्वारा पहली पातशाही का भवन कंडम घेषित

गुरुद्वारा पहली पातशाही का भवन कंडम घेषित

Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा पहली पातशाही का भवन कंडम घेषित
गुरुद्वारा पहली पातशाही का भवन कंडम घोषित
विज्ञापन

-प्रशासन ने सुबह गिराने के दिए आदेश, शाम तक गुरुद्वारा भवन को गिराने का काम शुरू, बाजार रहा बंद

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्रशासन ने जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही के भवन को कंडम घोषित कर दिया है। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन को नोटिस देकर भवन को गिराने के लिए दो दिन का समय दिया है। नोटिस मिलते ही प्रबंधन ने शाम तक गुरुद्वारा भवन को गिराने का काम शुरू कर दिया। इसको लेकर अंबाला व दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश से अनुभवी लोगों से संपर्क किया गया है। बिल्डिंग गिराने वाली एक कंपनी के अधिकारियों ने मौका भी देख लिया है। वहीं इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने गुरुद्वारे का दौरा किया और प्रबंधन से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम पर दुख व्यक्त किया।
जिला प्रशासन ने धारा 133 के तहत जारी नोटिस में कहा है कि गुरुद्वारा पहली पातशाही का भवन काफी पुराना है और जर्जर हालत में है। इसका काफी हिस्सा नीचे गिरकर मलबे में तबदील हो गया है। जिसके चलते जान-माल का नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में दो दिन के अंदर भवन का मलबा हटवाया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों तहसीलदार पानीपत व थाना शहर प्रभारी को मौका मुआयना करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शाम को भवन गिराने का काम शुरू
गुरुद्वारा प्रबंधन ने प्रशासन का नोटिस मिलते ही शाम को गुरुद्वारा भवन गिराने का काम शुरू कर दिया। प्रबंधन व सिख समुदाय के लोगों ने भवन के बाहर अरदास की। इसके बाद गुरुद्वारा का भवन गिराने को लेकर लोहे की पाइप मंगवाई गई। देर रात को बाजार की तरफ पाइप लगाकर ऊपर चढ़ने के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया गया। वहीं अंबाला, दिल्ली व समालखा के बिल्डिंग गिराने के एक्सपर्ट से बात की गई। इन सबके बीच मध्य प्रदेश से भी एक टीम बुलाने की बात की जा रही है। एक्सपर्ट बिल्डिंग गिराने को लेकर अपनी राय देंगे, जबकि बाकी काम दूसरी टीम करेगी। एक कंपनी के कई अधिकारियों ने वीरवार शाम को मौका मुआयना किया। दोपहर के समय गुरुद्वारा के दूसरे भवन में शहर के प्रमुख गुुरुद्वारों की प्रबंधक कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें कई राजनेता भी शामिल हुए। उन्होंने इसमें अपना पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। प्रधान सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रबंधक कमेटी किसी का नुकसान नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसिमरण सिंह मेडिकल कराने की मांग को लेकर अधिकारियों से मिला
फोटो-20
गुरुद्वारा पहली पातशाही का गुंबद व दो मंजिला भवन गिरने की घटना में इंसार बाजार निवासी हरसिमरण सिंह घायल हो गया था। वह उस दिन अपना मेडिकल नहीं करा सका था और गुरुद्वारा से निकलते ही अपनी चोटों की परवाह किए बिना सेवा कार्य में जुट गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको उसी दिन मेडिकल न कराने का कारण पूछा। डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन ने एसडीएम द्वारा ही परमिशन देने की बात कही। वे इसके बाद एसडीएम से मिलने पहुंचे।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रबंधन से की बात
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला वीरवार शाम को जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही का मौका देखा और गुरुद्वारा प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद घटना पर दुख व्यक्त किया। चौटाला ने भरोसा दिया कि इनेलो परिवार इस घड़ी में उनके साथ है। गुरुद्वारा प्रबंधन ने दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया।

बाजार बंद, एसोसिएशन अधिकारियों से मिली
गुरुद्वारा बाजार एसोसिएशन वीरवार को भी पूरी तरह से बंद रहा। इसके दोनों तरफ पुलिस का पहरा रहा। बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी वीरवार सुबह प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से मिले और अपनी बात रखी। दुकानदारों ने बताया कि पिछले चार दिन से बाजार पूरी तरह से बंद है। गुरुद्वारा भवन को हटाए बिना वे दुकान भी नहीं चला सकते। उन्होंने भवन को समय रहते हटाने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने दो दिन में भवन को हटाने का काम शुरू करने का भरोसा दिया।

यह है मामला
जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही का भवन सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे गिर गया था। सबसे पहले भवन का गुंबद हिला और गुरुद्वारे के दो मंजिला भवन के साथ नीचे धंस गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब दस लोग घायल हो गए थे। यहां पर लगातार दो दिन दिन तक बचाव कार्य चला। जो बुधवार तड़के रागी देवेंद्र सिंह का शव मिलने के बाद पूरा हुआ। प्रशासन ने इसके बाद गुरुद्वारा को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed