फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11-year-old boy drowned in Yamuna along with his mother

Panipat News: मां के साथ यमुना में नहाने गया 11 वर्षीय किशोर डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
11-year-old boy drowned in Yamuna along with his mother
बापौली। अपनी मां के साथ यमुना में नहाने आया एक किशोर शनिवार को नहाते समय तेज बहाव के चलते डूब गया। आसपास के ग्रामीणों ने भी यमुना में डुबकी लगाकर किशोर को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोर भी बच्चे को ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन शाम तक भी बच्चे का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

जौरासी गांव से एक महिला अपने बच्चों सहित गांव संजौली के यमुना घाट पर स्नान करने के लिए गई थी। नहाते समय उसका 11 वर्षीय बेटा अंश पानी में बह गया। उसे डूबता देख महिला ने जोर जोर से बचाओ बचाओ की आवाज लगाई। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और यमुना में छलांग लगा दी। काफी देर तक बच्चे की तलाश की जाती रही, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। यमुना के जलस्तर बढ़ने की वजह से पानी का वेग भी तीव्र हो चुका है। घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे के आसपास की बताई जा रही है। जबकि बच्चे की तलाश शनिवार शाम तक होती रही।
विज्ञापन

बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि गांव जौरासी का एक 11 वर्ष को बच्चा पानी डूब गया है। इसकी तलाश में गोताखोरों को बुलाकर बच्चे का तलाश कराई जा रही है। शाम तक भी बच्चा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed