फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11 thousand volt wire fell on the road, fire broke out in two bikes and shops

11 हजार वॉल्टेज की तार गिरने से हुआ हादसा,दो दुकानों में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
11 thousand volt wire fell on the road, fire broke out in two bikes and shops
पानीपत। रेलवे रोड पर शनिवार को 11 हजार वोल्टेज का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया और करीब एक घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। हादसे में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो बाइकें और दो दुकानों में आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान की हानि नहीं हुई। आसपास के लोगों और दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान और बाइक में लगी आग पर काबू पाया। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत तुरंत बिजली निगम से की, लेकिन एक घंटे बाद भी हाईटेंशन लाइन को संभालने के लिए निगम की ओर से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने दोपहर 12:52 बजे शिकायत की। इसके दो मिनट बाद उन्हें शिकायत नंबर भी मिल गया, लेकिन लगभग एक घंटे तक तार सड़क पर पड़ा रहा। पौने 12 बजे लाइन चालू होने पर सड़क पर पड़े तार में करंट आ गया, जिससे दो बाइकों और दुकानों पर आग लग गई।
विज्ञापन

दुकान के बाहर रखे सामान और बाइक में आग लगने के दौरान रेलवे रोड के दुकानदार अंदर ही फंसे रह गए थे। एसआरएफ ट्रेडर्स के दुकानदार गुलशन ने बताया कि उनकी दुुकान के बाहर आग लगी थी और दुकान के सामने ही 11 हजार वोल्ट का तार पड़ा था। इससे कोई भी वाहन नहीं निकल पा रहा था। अगर वे बाहर निकलते तो करंट की चपेट में आ जाते। इसी के साथ गांधी इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदार राजीव गांधी की दुकान के बाहर भी तार गिर गया था। इससे उनका भी बिजली के काफी सामान जलकर राख हो गए। दुकानदार ने कहा कि बिजली निगम लगातार लापरवाही बरत रहा है। आग लगने के पौने घंटे बाद बिजली निगम के कर्मचारी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन करवाई दुरुस्त
शनिवार को निगम के कर्मचारी कम थे। जैसे ही शिकायत मिली, तुरंत प्रभाव से लाइन को बंद करवा दिया गया। मौके पर निगम कर्मचारियों को भेजकर लाइन दुरुस्त करवाई गई, जिसके बाद लाइन को चालू करवाया गया।
- मनोज कुमार, एसडीओ, सनौली रोड सब डिवीजन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed