फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11 New corona case and 18 discharge

बुधवार को मिले कोरोना के नए 11 रोगी, 18 हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
11 New corona case and 18 discharge
पानीपत को पिछले 20 दिन से कोरोना से काफी राहत मिली है। इन दिनों में कोरोना के केस में 80-85 प्रतिशत तक की कमी आई है। डॉक्टरों के अनुसार इसका मुख्य कारण लोगों में एंटीबॉडी बनना है। बुधवार को कोरोना के नए 11 केस आए हैं। इन सबको होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले 32 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कोरोना के 18 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 7846 हो चुकी है। अब तक कोरोना से 102 लोगों की मौत हुई है। डॉक्टरों के अनुसार अब लोगों में कोरोना का भय खत्म हो रहा है। बाजारों, सड़कों व अस्पतालों में लोगों की भीड़ जुट रही है। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव केस किवाना, एल्डिको, एकता विहार, रसलापुर, मुखीजा कॉलोनी, सेक्टर 24, रिफाइनरी टाउनशिप, गांव नैन, जवारा, थिराना और अनाज मंडी मतलौडा से मिले हैं। बुधवार को 623 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 7846 केसों में से 195 ही एक्टिव रह गए हैं। बाकी 7466 लोक रिकवर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed