फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11 girls were awarded on the 10th anniversary of the scheme

Panipat News: योजना की 10वीं वर्षगांठ पर 11 बच्चियां पुरस्कृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
11 girls were awarded on the 10th anniversary of the scheme
महिला व बच्चियों को सम्मानित करते सीटीएम। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : संभल
पानीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला सचिवालय के सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की 10वीं वर्ष गांठ पर भव्य कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि नगराधीश टीनू पोसवाल रहीं। उन्होंने कहा कि बेटियां देश की शान और अभिमान है। बेटियों को किसी भी तरह से कम नहीं आंकना है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों को भी समान अवसर प्रदान करें। सीटीएम ने कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ दिलाई व 11 बच्चियों को तोहफे देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि बेटियों के लिंगानुपात में नौ वर्ष में बड़े स्तर पर सुधार हुआ है। वर्ष 2015 में लिंगानुपात 871 था। जो बढ़कर 910 तक पहुंचा है। यह 39 की बढ़ोतरी हुई है। इसमें और कार्य किया जाएगा। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हम सबको मिलकर ओर प्रयास करने की आवश्यकता है। नगराधीश ने आगनवाड़ी वर्कर, सुपरवाइजर, आशा वर्कर काे अपने आसपास के क्षेत्र में निगरानी बरतने व इस तरह की प्रवृत्ति के लोग दिखाई दे तो तुंरत उसकी सूचना संबंधित विभाग को देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी परविंदर कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में इसी धरा पर आज ही के दिन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शुरूआत की थी। जिसके सार्थक परिणाम आज हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की हैं। जिनका लाभ वर्तमान बेटियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ ऐसे व्यक्ति भी है जिनका बेटियों के प्रति नजरिया सही नहीं है। वे जन्म के तुंरत बाद बेटियों को कूड़े के ढेर में डाल देते हैं। इस घिनौने अपराध के लिए वे किसी भी तरह से माफी के लायक नहीं हैं।

जिला बाल सरंक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने विभाग द्वारा बेटियों के लिए संचालित कई योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सीडीपीओ लक्ष्मी, पुष्पा, प्रोजेक्ट कॉ-ओडिनेटर रीना, निशा, सामाजिक कार्यकर्ता रंजिता कौशिक, सुलेखा, जेजेबी सदस्य हरिदास शास्त्री, सीडीसी सदस्य अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed