फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10th to 12th students of government schools will get tabs

राजकीय स्कूलों के 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेंगे टैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
10th to 12th students of government schools will get tabs
पानीपत। जिले में अब शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन के साथ ही कुल पांच राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इससे पहले राज्य में हर जिले से एक ही स्कूल का चयन किया गया था लेकिन अब इसमें बदलाव हुआ है। इसके अंतर्गत प्रत्येक खंड से एक-एक स्कूल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसे लेकर पांच मई को जिला मुख्यालय पर उपायुक्त की ओर से ये टैबलेट दिए जाएंगे। जबकि खंड स्तर पर स्कूल में ये कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत रोहतक में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह से होगी। जिले में करीब 1500 से ज्यादा विद्यार्थियों को ये टैब दिए जाएंगे। स्कूलों में टैबलेट वितरित करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों से सिम कार्ड के लिए उनके अभिभावकों की आईडी जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस व वोटर कार्ड या अन्य कागजात जमा करा लिए गए हैं।
विज्ञापन

खंड स्तर पर होगा कार्यक्रम
घोषणा के अनुसार सरकार अब राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को अब टैबलेट उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए अब प्रदेश के प्रत्येक खंड स्तर पर टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन पांच मई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॅरिअर गाइडेंस से लेकर सब्जेक्ट लेक्चर भी देख सकेंगे
इन टैबलेट के साथ प्रतिदिन दो जीबी डाटा वाला सिम भी विद्यार्थियों को मुफ्त प्रदान किया जाएगा। इससे वे कॅरिअर गाइडेंस से संबंधित जानकारी के साथ ही सब्जेक्ट लेक्चर भी देख सकेंगे। इसमें समय-समय पर शेड्यूल अनुसार पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए जाएंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में भी आसानी रहेगी। विद्यार्थियों को इनके चलाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले प्रवक्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed