फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10th, 12th annual examinations from tomorrow, preparations complete

Panipat News: 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं कल से, तैयारियां पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
10th, 12th annual examinations from tomorrow, preparations complete
लीड...
विज्ञापन

फोटो संख्या-18-
बोर्ड परीक्षाएं :
10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं कल से, तैयारियां पूरी
- निजी स्कूलों में बने केंद्रों में उस स्कूल का प्रिंसिपल ही होगा केंद्र अधीक्षक, बांटे बस्ते
- क्यूआर कोड होगा स्कैन, पकड़ में आएंगे फर्जी विद्यार्थी, नकल पर अंकुश के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- 27 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं, 12वीं की परीक्षा, बनाए 72 परीक्षा केंद्र
- बोर्ड परीक्षा के दौरान संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर
- लागू रहेगी धारा 144, बंद रहेंगी फोटो स्टेट मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सोमवार 27 फरवरी से शुरू होंगी। जिला शिक्षा विभाग ने शनिवार शाम तक परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षकों ने स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक की और परीक्षा के सफल संचालन के लिए निर्देश दिए। परीक्षा के लिए केंद्र अधीक्षकों को स्टेशनरी किट शुक्रवार को ही दे दी गई थी। निजी स्कूलों में बने केंद्रों पर संबंधित स्कूल का प्रिंसिपल की केंद्र अधीक्षक होगा। हालांकि राजकीय स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों पर अधीक्षक और सुपरवाइजर दूसरे स्कूलों का स्टाफ होगा।
प्रदेश में होने वाली 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। पानीपत जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 27 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षाएं पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 16-16 सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। 10वीं की परीक्षा जहां 25 मार्च को समाप्त होगी, वहीं 12वीं की 28 मार्च तक चलेगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे रहेगा।
विज्ञापन

-
संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर रही नजर
जिले में बनाए गए 72 परीक्षा केंद्रों में से 12 संवेदनशील और दो अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इनमें सबसे अधिक संवेदनशील परीक्षा केंद्र समालखा खंड में हैं। यहां चार केंद्र संवेदनशील व एक अति संवेदनशील हैं। शिक्षा अधिकारियों ने जिले में संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
परीक्षा केंद्रों पर 16-16 सीसीटीवी कैमरे
शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 16-16 सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं। इनमें 13 सीसीटीवी परीक्षा के लिए प्रयोग होने वाले कमरों में, एक परीक्षा केंद्र में बनाए कंट्रोल रूम या केंद्र अधीक्षक के कमरे में और दो सीसीटीवी विद्यालय परिसर को कवर करने के लिए लगाए जाएंगे। परीक्षा के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरों का ऑनलाइन होना अनिवार्य है।
-
प्रवेश पत्र पर लगी फोटो का सत्यापन जरूरी
परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित किया गया है। विद्यार्थी को स्कूल ड्रेस में परीक्षा केंद्र पर आना होगा। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र पर लगी फोटो का सत्यापन करवाना जरूरी है। विद्यार्थी एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक पढ़कर जांच लें कि उसमें कोई गलती तो नहीं है।


वर्जन-
बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। इसको लेकर 72 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पहली बार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। परीक्षा के दौरान क्यूआर कोड स्कैन होगा, जिससे फर्जी परीक्षार्थी पकड़ में आएंगे।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed