फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.04 lakh looted by kidnapping a chemist posing as a CIA worker

Panipat News: सीआईए कर्मी बनकर केमिस्ट का अपहरण कर 1.04 लाख की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
1.04 lakh looted by kidnapping a chemist posing as a CIA worker

विज्ञापन
पानीपत। बोहली गांव के पास सीआईए कर्मी बनकर कार सवार बदमाशों ने केमिस्ट का अपहरण कर लिया और उस पर नशे के इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। उससे पासवर्ड पूछकर पहले 47 हजार रुपये और फिर भांजे से 50 हजार रुपये अपने खाते में डलवाए। सात हजार नकदी और फोन छीनकर बदमाश उसे गांव भंडारी के पास सुनसान सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीर के फोन से पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
बल्ला गांव निवासी राम कर्ण ने बताया कि वह हाल में टीडीआई सिटी में रहता है। उसकी 20 साल से गांव सिंगपुरा में आरके मेडिकोज के नाम से केमिस्ट की दुकान है। वह बृहस्पतिवार को बाइक से दुकान से घर जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे बोहली और महमदपुर के बीच पीछे से एक कार आई और उसकी बाइक के आगे लगा दी। उसमें से तीन युवक उतरे, वह घबराकर भागने लगा तो एक ने उसके सिर पर डंडे से हमला किया। उसकी बाइक गिर गई और उसे जबरदस्ती गाड़ी में अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारे और उस पर नशे के इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाया। आरोपियों ने खुद को सीआईए स्टाफ से बताया और कहा कि तुझे सिटी थाना लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


बचना चाहता है तो पांच लाख दे दे-
राम कर्ण ने बताया कि आरोपियों ने उसे कहा कि अगर तू बचना चाहता है तो पांच लाख रुपये दे दे, नहीं तो तुझे गोली मार देंगे। उन्होंने जबरदस्ती फोन छीनकर उसे पासवर्ड पूछा और खाते से 47 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा सात हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद भी लगातार पीटते रहे। इधर-उधर घुमाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भांजे ने सीएससी सेंटर संचालक से डलवाए 50 हजार-
राम कर्ण ने बताया कि आरोपियों के डर से उन्होंने अपने भांजे सिठाना निवासी अंकित के पास फोन किया और आरोपियों ने अंकित को एक मोबाइल नंबर दिया और उस पर 50 हजार रुपये डालने के लिए कहा। भांजे ने पहले खुद डालने का प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं पड़े तो वह सीएससी सेंटर पर गया और नकद रुपये देकर आरोपियों के खाते में रुपये डलवाए।


किसी को न बताने पर सड़क पर फेंक कर भागे-
आरोपियों ने हां भरवाई कि वह किसी को कुछ नहीं बताएगा। इसके बाद उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। वह खेतों के रास्ते से एक डेरे पर पहुंचा। जहां पर उसने आपबीती बताई। डेरे वालों ने बताया कि यह लोकेशन भंडारी के पास है। उसने डेरे वालों के फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने वारदात की जानकारी दी।

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। जल्द ही वे पुलिस की सलाखों के पीछे होंगे।
- राम निवास, प्रभारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed