फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आलू उगाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने पर भड़की भाकियू

आलू उगाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने पर भड़की भाकियू

Fri, 03 May 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
आलू उगाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने पर भड़की भाकियू
पानीपत। पेप्सिको कंपनी द्वारा गुजरात के 5 किसानों द्वारा खास किस्म का आलू उगाने पर उन किसानों को प्रताड़ित करने और मुकदमा दायर करने के खिलाफ भाकियू ने रोष जताया है। इसी के तहत 6 मई को करनाल-पानीपत जीटी रोड स्थित पेप्सिको कंपनी के प्लांट के मुख्य द्वार पर भाकियू प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित कर पेप्सिको का विरोध करेगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की शाखा पानीपत से जुड़े किसानों ने असंध रोड स्थित किसान भवन में जिलास्तरीय किसान पंचायत आयोजित किया। इसमें विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए हुंकार भरी। पंचायत की अध्यक्षता भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यनारायण बांगड़ ने की। मौके पर प्रदेश महासचिव चुहड सिंह रावल व प्रदेश मुख्य संगठनकर्ता प्रताप माजरा विशेष तौर पर मौजूद थे। भाकियू नेताओं ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रतनमान की अगुवाई में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। हरियाणा में भी इस घटना को लेकर किसानों में भारी आक्रोश पनप रहा है। भाकियू प्रदेश महासचिव रावल ने पेप्सिको कंपनी के निदेशकों और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 5 मई तक किसानों पर लादे गए झूठे मामले वापस नहीं लिए गए तो 6 मई को प्रदेश भर के किसानों की महापंचायत पानीपत में गांव गांजबड के समीप जीटी रोड पर स्थित पेप्सिको कंपनी के प्लांट पर होगी। धरना प्रदर्शन के दौरान अगर किसी प्रकार के जान-माल की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर शासन व प्रशासन की होगी। जिला महासचिव ऋषिपाल जाटल ने कहा कि किसानों पर दायर झूठे उल्लंघन के आरोप में अहमदाबाद कोर्ट में एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति के दर्ज किये गए मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी यहां की पैदावार को किस तरह पेटेंट करवा सकती है। उन्होंने बताया कि देश भर में पेप्सिको कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसके उत्पादों को बायकाट करने की अपील को लेकर किसान देश भर में जन आंदोलन तेज करेंगे। इस अवसर पर बलजीत सिंह राठी, चुहड़ सिंह रावल, सत्यनारायण बांगड, ऋषिपाल जाटल, शमशेर कुराना, लालचंद कवी, रणबीर सिंह कुराना, राम स्वरूप आटा, बिंद्र कवी, महेश जवारा, दीपक महावटी, राहुल ढ़िगर माजरा व सुखबीर आदियाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed