फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत में ऐतिहासिक होगी पिंक मैराथन, विजेताओं को दिए जाएंगे पुरस्कार: सिंह

पानीपत में ऐतिहासिक होगी पिंक मैराथन, विजेताओं को दिए जाएंगे पुरस्कार: सिंह

Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में ऐतिहासिक होगी पिंक मैराथन, विजेताओं को दिए जाएंगे पुरस्कार: सिंह
ऐतिहासिक होगी पिंक मैराथन, विजेताओं को दिए जाएंगे पुरस्कार : सिंह
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के कम्युनिटी पुलिसिंग व आउटरिच अधिकारी ओपी सिंह ने लघु सचिवालय के सभागार में विश्व महिला दिवस पर आठ मार्च को होने वाली पिंक मैराथन दौड़ के दृष्टिगत जिला के सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रभारियों, सभी स्कूल, कॉलेजों के प्राचार्यो, सभी उद्योगपतियों व व्यापारियों, समाजसेवी संगठन, क्लबों के पदाधिकारियों व पार्टियों के पदाधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक में निर्देश दिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली इस पिंक मैराथन में केवल महिलाएं ही भाग लेंगी। विश्व महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को हुडा सेक्टर 13-17 में प्रदेश स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन दौड़ का महिला सशक्तीकरण थीम होगा। यही नही इस दौड़ में भाग लेने वाली हर महिला गुलाबी रंग में नजर आएगी। उन्होंने कहा कि इस दौड़ का आयोजन एक नया रिकॉर्ड कायम करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की पवित्र भूमि से ही बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान का शुभारंभ किया था जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं और अब इसी पवित्र भूमि से महिलाओं का ओर अधिक सशक्तीकरण करने की भावना को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को पानीपत में एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन होगा जिसमें सभी वर्गो की महिलाएं भाग लेंगी और इस बार की मैराथन दौड़ का रंग पिंक कलर का होगा। सभी संस्थाओं के सदस्य पिंक कलर की टोपी, मफलर अथवा पिंक कलर का दुपट्टा पहनकर इस मैराथन दौड़ में भाग लेंगे। सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जिला प्रशासन व पुलिस को सीधे तौर पर लोगों से जुडने का अवसर मिलता है जो उनके लिए समाज की विभिन्न समस्याओं की जानकारी का माध्यम बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed