{"_id":"5c685fc5bdec22739f757b61","slug":"101550344133-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर वाहन चलाने वालों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के काटे चालान
पानीपत। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर में पहली बार पुलिस और आमजन एकजुट होकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत करवा रही है। इसी के तहत इस अभियान को धरातल पर पॉजीटिव परिणाम लाने के लिए डीएसपी सतीश वत्स टीम के साथ काम कर रहे है। अभियान के तहत शनिवार शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक टोल प्लाजा पर नाबालिगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही यहां पर यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले अन्य वाहन चालकों के चालान काटे गए। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वालो सहित बिना हेलमेट के बाइक चलाना, बिना सीट बेल्ट के कार चलाना आदि के चालान काटे गए।
गौरतलब है कि ये अभियान निरंतर जारी है। जिसके चलते पहले दिन के मुकाबले वाहन चालकों सहित सड़क पर चलने वाले लोग जागरूक हो रहे है। वाहन चालकों के चालान कटने का आंकड़ा अभियान के पहले दिन के मुकाबले काफी कम हो गया है। शनिवार को इस अभियान के तहत करीब 35 वाहन चालकों के चालान काटे गए। ट्रैफिक एसएचओ विकास ने बताया कि सड़क पर कार चालक भी सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते नजर आने लगे है तो वहीं स्कूल के बच्चे भी साइकिल व रिक्शा से स्कूल जाते नजर आने लगे है।