{"_id":"5c5740f1bdec2273673669a9","slug":"101549222129-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश जैन ने सुभाष जैन को 26 वोटों से हराया, जैन स्कूल सोसायटी के बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश जैन ने सुभाष जैन को 26 वोटों से हराया, जैन स्कूल सोसायटी के बने प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजेश जैन ने सुभाष जैन को 26 वोटों से हराया, जैन स्कूल सोसायटी के बने प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड स्थित जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में रविवार को जैन स्कूल सोसायटी का चुनाव हुआ। जिसमें राजेश जैन, सुभाष जैन को हराकर सोसायटी के प्रधान बने। इसके लिए वोटिंग सुबह दस बजे शुरू हुई थी, जिसमें शाम चार बजे तक 162 में से 152 वोट पोल हुए। जिसमें प्रधान पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ रहे सुभाष जैन को 62 मत प्राप्त हुए, वहीं पूर्व प्रधान भूपेंद्र जैन की तरफ से चुनाव लड़ रहे राजेश जैन को 88 मत प्राप्त हुए और सोसायटी के नए प्रधान चुने गए।
आपको बता दें कि सुभाष जैन पिछली बार भी चुनाव लड़े थे, जिसमें भी वह हार गए थे। प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवार पिछले सोसाइटी में किसी भी पद के सदस्य नहीं रहे हैं। पिछले चुनाव में भूपेंद्र जैन ने सुभाष चंद्र जैन को हराया था, जबकि इस बार भूपेंद्र जैन चुनाव नहीं लड़े उन्होंने अपनी जगह राजेश जैन को मैदान में उतारा। जिन्होंने सुभाष जैन को 26 वोटों से हराकर बाजी मार ली। सुभाष चंद ग्रुप में से केवल कुलदीप जैन है जो चुनाव जीत पाए जो उपप्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे, कुलदीप जैन ने वरुण जैन को 5 वोटों से हराया।
सुभाष चंद ग्रुप के सदस्य बने उपप्रधान :
सुभाष चंद ग्रुप के सदस्य कुलदीप जैन सोसायटी के उपप्रधान चुने गए। वहीं, कुलदीप जैन को 77 मत प्राप्त हुए, जबकि राजेश ग्रुप के सदस्य वरुण जैन को मात्र 72 वोट ही मिले। जिस कारण कुलदीप जैन 5 वोटों से जीत गए और सोसायटी के उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
2006 से लगातार चुनाव जीत रहे दिनेश जैन :
दिनेश जैन 2006 से लेकर अब तक लगातार चुनाव जीतते आए हैं। वो 2006 से हर बार सोसायटी के सदस्य रहे हैं। जैन 2006 में कोषाध्यक्ष चुने गए थे। तब से लेकर 2013 तक वह कोषाध्यक्ष पद पर रहे। उसके बाद 2013 में वह प्रबंधक पद पर चुने गए। रविवार को हुए इलेक्शन में भी दिनेश कुमार सोसायटी के उपप्रधान चुने गए है। दिनेश जैन राजेश कुमार के ग्रुप से चुनाव लड़े थे, जिन्होंने सुभाष चंद ग्रुप के राजेश जैन को 17 वोटों से हराया था।
राजेश कुमार पहले रह चुके हैं उप प्रधान :
नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार इससे पहले भी सोसायटी के उपप्रधान पद पर रह चुके हैं। राजेश कुमार करीब 6 वर्ष पहले उप प्रधान पद चुने गए थे। वहीं पिछले प्लान में वह केवल सोसायटी के सदस्य ही रहे थे।
राजेश कुमार जैन दूसरी बार बने कोषाध्यक्ष :
राजेश कुमार जैन इस बार फिर कोषाध्यक्ष चुने गए है। राजेश जैन ने 88 वोट प्राप्त किए, जबकि सुभाष चंद ग्रुप के आशीष जैन को केवल 63 वोट ही मिले। जिस कारण राजेश कुमार जैन 25 वोटों से जीत गए।
तीन साल के लिए होते हैं चुनाव :
ये स्कूल 1909 में स्थापित हुआ था, उस समय इसका नाम जैन स्कूल था। बाद में इसका नाम जिनवाणी कर दिया गया। इस स्कूल की सोसायटी के हर तीन साल में चुनाव होते हैं। यह स्कूल पाकिस्तान के लाहौर से लेकर दिल्ली तक प्रसिद्ध था, आजादी के बाद भी कईं वर्षों तक स्कूल प्रसिद्ध रहा, लेकिन कुछ वर्षों से स्कूल का नाम थोड़ा कम हो गया है। नवनिर्मित प्रधान के सामने चुनौती है कि पहले जैसा स्कूल बनाया जाए व शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में विद्यार्थियों को भरपूर सुविधा दी जाए।
सुभाष चंद ग्रुप से बना एक ही पदाधिकारी :
सोसायटी के चुनावों में सुभाष चंद ग्रुप से एक ही सदस्य जीत सका। जबकि राजेश कुमार ग्रुप के चार सदस्य चुनाव जीते। राजेश कुमार ने सुभाष चंद जैन को हराकर प्रधानी हासिल की है। वहीं, प्रबंधक पद पर संजीव जैन ने राजीव जैन को हराया, राजेश कुमार जैन ने आशीष जैन को और दिनेश जैन ने राजेश जैन को हराया। सुभाष चंद ग्रुप से उप प्रधान पद के लिए कुलदीप जैन ने वरुणा जैन को हराया और सोसायटी के उप प्रधान चुने गए।
शिक्षा के ग्राफ को और अधिक उठाने का प्रयास रहेगा : प्रधान
नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि वह सोसायटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हैं कि उन्हें प्रधान पद के लिए बहुमत दिया। प्रधान बनने के बाद वह सोसायटी को ज्यादा से ज्यादा समय देंगे और स्कूल को आगे बढ़ाने के सभी प्रयास करेंगे। स्कूल को पहले की तरह बुलंदियों पर ले जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
पद नाम वोट मिले वोट निरस्त जीते
प्रधान सुुभाष चंद जैन 62 2 26 वोट से
राजेश कुमार 88 राजेश कुमार
उपप्रधान कुलदीप जैन 77 3 5 वोट से
वरुण जैन 72 कुलदीप जैन
प्रबंधक राजीव जैन 66 1 19 वोट से
संजीव जैन 85 संजीव जैन
उपप्रबंधक राजेश जैन 67 1 17 वोट से
दिनेश जैन 84 दिनेश जैन
कोषाध्यक्ष आशीष जैन 63 1 25 वोट से
राजेश कुमार जैन 88 राजेश कुमार जैन