{"_id":"5bd4bd6fbdec22699c0c0f8b","slug":"101540668783-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात 11 बजे घर पर सो रही नाबालिगा का मुंह दबा कर उठा ले गए 2 युवक, घर से 1 किलोमीटर दूर खेतों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 11 बजे घर पर सो रही नाबालिगा का मुंह दबा कर उठा ले गए 2 युवक, घर से 1 किलोमीटर दूर खेतों में
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात 11 बजे घर पर सो रही नाबालिग का मुंह दबा कर उठा ले गए 2 युवक, घर से एक किलोमीटर दूर खेतों में 8 आरोपियों ने किया गैंगरेप
पानीपत/सनौली। सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वीरवार रात 11 बजे 2 आरोपी नाबालिग लड़की को घर से मुंह बंद कर उठा ले गए। आरोपियों ने उसके कमरे में घुसते ही नाबालिग का मुंह कपड़े से दबा दिया व उसे घर के दरवाजे के रास्ते से बाहर ले गए। जहां करीब 100 मीटर की दूरी पर 6 अन्य बदमाश खड़े मिले। आठों आरोपी नाबालिग को घर से एक किलोमीटर दूर खेतों में ले गए। जहां उसके साथ आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग को बेहोशी की हालत में उसके घर छोड़ गए। सनौली थाना पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मेडिकल करवा कर पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने ब्यान दर्ज किए। मेडिकल में गैंगरेप की पुष्टि हुई है।
शुक्रवार को नाबालिग दिनभर सहमी व डरी हुई रही। जिससे देख परिजनों को कुछ गलत होने का आभास हुआ। परिजनों के बार-बार पूछने पर उसने कुछ भी नहीं हुआ, होने का हवाला दिया। लेकिन शुक्रवार शाम को नाबालिग की मां ने उससे कई बार पूछा, तो उसने रोते हुुए आपबीती बताई। नाबालिग की बात सुन मां के पांव तले की जमीं खिसक गई। मां ने बाकी के परिजनों को वारदात की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने सनौली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार वालों से पूछताछ की। इस पर गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई । पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर पुलिस शनिवार सुबह संबंधित मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर वहां से चली गई।
आरोपियों के परिजनों ने कार्रवाई करने पर दी धमकी:
शनिवार अल सुबह ही पीड़िता परिवार के घर पर गैंगरेप के आरोपियों के परिजन पहुंचे। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई न करने को कहा। सुबह 12 बजे तक आरोपियों के परिजन उनके घर पर डेरा डाले बैठे रहे व पीड़िता के परिजनों को धमका कर कार्रवाई करने पर उनके साथ कुछ गलत करने की धमकी देते रहे। 12 बजे जब आरोपियों के परिजन वहां से गए, तो पीड़िता के परिजन अपने घर से पानीपत के सामान्य अस्पताल गए। जहां अस्पताल में सनौली थाना पुलिस को बुलावा कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस ने मेडिकल करवा कर पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने ब्यान दर्ज किए। सनौली थाना पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर गैंगरेप के आरोपी कुबान पुत्र अकबर, इसराइल पुत्र रिहाज, सुफियान पुत्र जमशाद, काला पुत्र फियाज व दिल्लू पुत्र जमशाद सहित 3 अन्यों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।