{"_id":"5b54d3f04f1c1b4e748b6729","slug":"101532285936-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी बॉयोप्सी व पैप स्मीयर जांच, रोगियों को नहीं खाने पड़ेंगे रोहतक पीजीआई में धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी बॉयोप्सी व पैप स्मीयर जांच, रोगियों को नहीं खाने पड़ेंगे रोहतक पीजीआई में धक्के
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी बॉयोप्सी व पैप स्मीयर जांच
-डॉक्टरों के अनुसार हर महिला को कराना चाहिए पैप स्मीयर जांच
-फिलहाल खानपुर मेडिकल कॉलेज व रोहतक पीजीआई में होती है ये जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिविल अस्पताल में जल्द बॉयोप्सी व पैप स्मीयर जांच की सुविधाएं मिलने जा रही हैं। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगस्त माह की शुरुआत में मरीजों को ये सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही मरीजों को सुई जांच की सुविधाएं भी मिलेंगी। सर्वाइकल व सीमन एनलिसिस जैसी जांच की जा रही है। बॉयोप्सी व पैप स्मीयर की जांच शुरू होने के बाद मरीजों को रोहतक पीजीआई व खानपुर मेडिकल कॉलेज में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
क्या होती है बॉयोप्सी
बायोप्सी एक प्रक्रिया है जो आपके शरीर से कोशिकाएं या ऊतक निकालती है। क्षति या रोग की जांच करने के लिए पैथोलॉजिस्ट नामक एक चिकित्सक सूक्ष्मदर्शी से कोशिकाएं या ऊतक देखता है। पैथोलॉजिस्ट उन पर अन्य परीक्षण भी कर सकता है। बॉयोप्सी शरीर के सभी हिस्सों पर की जा सकती है। ज्यादातर मामलों में, बायोप्सी एकमात्र ऐसा परीक्षण होता है जो निश्चित रूप बता सकता है कि संदेहास्पद भाग में कैंसर है या नहीं। लेकिन बॉयोप्सी कई अन्य कारणों से भी किये जाते हैं। नीडल बॉयोप्सी त्वचा में सूई डालकर समस्या वाले स्थान से ऊतक निकालता है। कई प्रकार की बॉयोप्सी में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
पैप स्मीयर टेस्ट क्या होता है:
पैप स्मीयर टेस्ट से बच्चादानी के मुंह की कैंसर की जांच की जाती है। इससे कैंसर कंफर्म हो जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक हर महिला को ये टेस्ट जरूर कराना चाहिए। गर्भाशय में कैंसर के कारण 4 में एक महिला की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
------
सर्वाइकल व सीमन एनालिसिस जांच सिविल अस्पताल में की जा रही है। जितने भी इनके केस आते हैं गायनोकॉलोजिस्ट उनकी जांच कर करती हैं। बॉयोप्सी व पैप स्मीयर जांच जल्द शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।