फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मंत्री पंवार बोले: हाथी कान मारकर चश्मे को गिराकर कुचलेगा, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान ने दिया जवाब बोले: हाथी चश्मे को नहीं कमल

मंत्री पंवार बोले: हाथी कान मारकर चश्मे को गिराकर कुचलेगा, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान ने दिया जवाब बोले: हाथी चश्मे को नहीं कमल

Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंत्री पंवार बोले: हाथी कान मारकर चश्मे को गिराकर कुचलेगा, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान ने दिया जवाब बोले: हाथी चश्मे को नहीं कमल
हाथी कान मारकर चश्मे को गिराकर कुचलेगा : पंवार
विज्ञापन

हाथी चश्मे को नहीं कमल को कुचलेगा : कादियान

संदीप भौरिया
पानीपत।
बहुजन समाज पार्टी व इनेलो के गठबंधन से दोनों पार्टियों के नेेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दोनों पार्टियां लोकसभा व विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुट गई है। इन दोनों पार्टियों ने दलित व किसान कार्ड खेला है। इस गठबंधन पर राजनेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कभी इनेलो के वरिष्ठ नेता व चार बार विधायक रह चुके मौजूदा परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में बसपा व इनेलो के गठबंधन पर तंज कसा है। मंत्री पंवार ने कहा कि बसपा व इनेलो का गठबंधन नहीं चल पाएगा। हाथी चश्मा लगाकर चलेगा लेकिन उसके कान ज्यादा बड़े हैं। हाथी चश्मे को गिरा देगा और पैरों से कुचल देगा। दोनों पार्टियां अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान पंवार ने अपनी व सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस व इनेलो की सरकार को फेल करार दिया।

फूल का मौसम गया, अब हाथी फूल को कुचलेगा : कादियान
पूर्व स्पीकर व इनेलो के दिग्गज नेता सतबीर सिंह कादियान ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार के तंज का जवाब देते हुए कहा कि इनेला व बसपा का गठबंधन अटूट है। यह बहन भाई का बंधन है और कमेरे वर्ग का बंधन है। हाथी चश्मा लगाकर चलेगा और कमल के फूल को कुचलेगा। कमल के फूल का मौसम जा चुका है। हाथी अपने पैरों से फूल को कुचलेगा। मंत्री कृष्ण लाल पंवार खुद चश्मा लगाते हैं, वह चश्मे के बिना नहीं चल सकते। अबकी बार उनका चश्मा भी उतर जाएगा। भाजपा सरकार के पूर्व मेयर अपनी ही सरकार से दुखी होकर सड़क के बीच में पौधे लगा रहे हैं। ऐसे में राज्य के विकास कद इनसे कोई उम्मीद नहीं कर सकते। भाजपा के नेता अपने दिन लद जाने से दुखी हैं।
विज्ञापन


-बसपा व इनेलो गठबंधन पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कसा तंज, इनेलो के पूर्व स्पीकर ने दिया जवाब
फोटो 5 व 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed