{"_id":"5ace57034f1c1b1b3d8b48d5","slug":"101523472131-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हांसमेंट, पानी व सीवरेज के बड़े रेट के खिलाफ हुडा निवासियों का हुडा प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हांसमेंट, पानी व सीवरेज के बड़े रेट के खिलाफ हुडा निवासियों का हुडा प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत के हुडा के रिहायशी व औद्योगिक सेक्टरों के प्लाट धारकों ने बुधवार को हुडा प्रशासन द्वारा भेजे गए इन्हांसमेंट के नोटिसों का विरोध किया। लोगों ने बुधवार को पानीपत हुडा सेक्टर एसोसिएशन के बैनर तले हुडा के जिला मुख्यालय में हुडा प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हुडा पानीपत के संपदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
पानीपत हुडा सेक्टर एसोसिएशन के नेता बलजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हुडा व प्रदेश सरकार ने नियमों के विरुद्ध व कानून को ताक पर रख कर 18-20 सालों बाद 15 फीसदी ब्याज पर ब्याज लगाकर पानीपत के हुडा सेक्टर वासियों को इन्हांसमेंट के नोटिस भेजे हैं। हुडा द्वारा सेक्टर निवासियों को भेजे गए इन्हांसमेंट के नोटिस सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के भी विरुद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इन्हांसमेंट का बोझ रिहायशी प्लाटों पर न डालकर सेक्टरों में बची हुई व्यवसायिक भूमि को बेचकर, उन किसानों को मुआवजा दिया जाए, जिनकी भूमि हुडा ने सेक्टर बनाने के लिए अधिगृहित की थी। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को रोहतक की जाट धर्मशाला में हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर फेडरेशन की आयोजित हो चुकी प्रदेश स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया था कि इन्हांसमेंट के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला में हुडा संपदाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन किया जाए। ताकि इन्हांसमेंट पर हुडा व प्रदेश सरकार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालन करें। उन्होंने आरोप लगाया कि हुडा प्रशासन, सेक्टरों में सुविधाएं तो मुहैया करा नहीं रही उल्टे इन्हांसमेंट के नोटिस देकर सेक्टर निवासियों का शोषण कर रही है। पानीपत डायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह राणा ने कहा कि एसोसिएशन का आंदोलन 13 अप्रैल तक जारी रहेगा। यदि इसके बाद भी हुडा प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हुडा संपदा कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना भी दिया जाएगा। मौके पर सतीश गुप्ता, एसके त्यागी, मेहरदास, विनोद खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल, एचएस धम्मू, जगननाथ, रणधीर, इन्द्र सिंह, पाल सिंह, राममेहर चालिया, मेहताब सिंह, राजेन्द्र प्रसाद व अशोक फौर आदि मौजूद रहे।
इन्हांसमेंट, पानी व सीवरेज के बड़े रेट के खिलाफ हुडा निवासियों का आंदोलन शुरू
-हुडा निवासियों ने संपदाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया, 13 अप्रैल तक चलेगा आंदोलन
फोटो 4 व 5