{"_id":"596d09c84f1c1b7f458b4796","slug":"101500318152-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-23 वासियों ने हलका ग्रामीण विधायक से अपना वायदा पूरा करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-23 वासियों ने हलका ग्रामीण विधायक से अपना वायदा पूरा करने की लगाई गुहार
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाहे गली मत बनवाओ लेकिन पानी निकासी का प्रबंध करवा दो
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल।
विधायक जी चाहे गली मत बनवाओ, लेकिन वार्ड में पानी निकासी का प्रबंध करवा दीजिए। यह बात वार्ड-23 के निवासियों ने हलका ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से अपना वायदा पूरा करने की गुहार लगाते हुए कही।
वार्ड वासी धर्मदेव, इंद्र सिंह, चमन लाल, विजय, राम, चेतन, बच्चू सिंह, सोहनलाल व अकबर ने बताया कि हर रोज उन्हें गंदा पानी बाल्टी से भरकर फेंकना पड़ता है। उनकी गली में हलका ग्रामीण विधायक चुनाव से पहले आए थे। वे वादा करके गए थे कि चुनाव जीतते ही पक्की गली और पानी की निकासी का प्रबंध करवा दिया जाएगा। वार्ड वासियों का कहना है कि उन्होंने दर्जनों बार गली बनाने की लिखित व मौखिक में गुहार व शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक न तो गली बन पाई है और न ही गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध हो पाया है। इसलिए रविवार को वार्डवासी ग्रामीण विधायक से पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग की। ग्रामीण विधायक ने उन्हें गली व पानी निकासी का जल्द ही प्रबंध करवाने का आश्वासन दिया। वहीं पार्षद शीला देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा शासित वार्डों में ही काम हो रहे हैं।