फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -सीएम फ्लाइंग की टीम शुक्रवार सुबह सबसे पहले डीटीपी कार्यालय पहुंचे

-सीएम फ्लाइंग की टीम शुक्रवार सुबह सबसे पहले डीटीपी कार्यालय पहुंचे

Sat, 17 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
-सीएम फ्लाइंग की टीम शुक्रवार सुबह सबसे पहले डीटीपी कार्यालय पहुंचे
सीएम फ्लाइंग ने डीटीपी और नगर निगम का खंगाला रिकार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीएम फ्लाइंग ने डीटीपी और नगर निगम कार्यालय में दबिश देकर वार्ड-23 में काटी गई अवैध कॉलोनी से संबंधित रिकार्ड खंगाला। सीएम फ्लाइंग के आने की सूचना पर दोनों विभागों में हड़कंप मचा रहा। फ्लाइंग टीम आने के बाद डीटीपी ने कॉलोनी तोड़ने का एक्शन लिया। विभाग की एक टीम ने मौके पर जाकर कॉलोनी में बनाई जा रही सड़कों को तोड़ा। वहीं शिकायतकर्ता पूर्व जिला पार्षद ने डीटीपी की कार्रवाई को नाकाफी बताया है।
सीएम फ्लाइंग की टीम सब इंस्पेक्टर शीशपाल की अगुवाई में शुक्रवार को पानीपत पहुंची। टीम सुबह सेक्टर-18 स्थित डीटीपी कार्यालय पहुंची। यहां से वार्ड-23 में काटी गई कॉलोनी पर कार्रवाई रिपोर्ट की जानकारी ली और इससे संबंधित रिकार्ड जुटाया। टीम यहां से सीधे नगर निगम के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में पहुंची। यहां पर भी वार्ड-23 में काटी गई उसी कॉलोनी की कार्रवाई रिपोर्ट की जानकारी ली।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद जोगेंद्र स्वामी ने सितंबर 2016 में शिकायत देकर वार्ड-23 में करीब 17 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि डीटीपी ने उस वक्त कॉलोनी को नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में बताया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कॉलोनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा। उसको यहां पर कॉलोनी पर कार्रवाई डीटीपी द्वारा करने का जवाब मिला। पूर्व जिला पार्षद ने दोनों विभागों की अनदेखी करने और कॉलोनी में एक फैक्ट्री बनाए जाने की शिकायत सीएम फ्लाइंग में की। इसके बाद इसकी जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीपी की टीम दोपहर बाद कॉलोनी में पहुंची
डीटीपी की टीम दोपहर बाद वार्ड-23 स्थित कॉलोनी में पहुंची। टीम ने कॉलोनी में बनाई गई सड़कों समेत अन्य अवैध निर्माण को तोड़ा। डीटीपी अरविंद्र ढुल ने दावा किया कि विभाग इस कॉलोनी पर पहले भी कार्रवाई कर चुका है, लेकिन कोलोनाइजर ने फिर से सड़कों को तैयार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed