{"_id":"593d6e284f1c1b84398b457d","slug":"101497198120-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी फेस्ट में स्कूली विद्यार्थियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी फेस्ट में स्कूली विद्यार्थियों ने बांधा समां
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मोदी सरकार के तीन साल-बेमिसाल कार्यक्रम के तहत स्थानीय देवी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मोदी फेस्ट मेले में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंच पर नेताओं ने वादों और चुनौतियों के बीच आसमान छूने का आह्वान किया। सरकार की नीतियों का भी गुणगान किया गया।
देवी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मोदी फेस्ट का रविवार को समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा रहे। विशिष्ठ अतिथियों में एडवोकेट रघबीर सैनी, संजय भाटिया, देवेंद्र दत्ता, महिला मोर्चा डॉ. अर्चना गुप्ता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता रहे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महामंत्री राममेहर मलिक ने सभी का स्वागत किया। आज के समारोह में स्कूली बाल कलाकारों और आर्य कॉलेज के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि ने उन्हें 2100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। देशभक्ति के गीतों पर दर्शक भावविभोर हो गए। उन्होंने इन लोक कलाकारों पर नोटों की बौछार कर दी। दर्शकों की भीड़ को देख गद-गद हुए मुख्य अतिथि ने भी देश भक्ति और सरकार की विदेश नीति और कल्याणकारी योजनाओं को अपने संबोधन का मुख्य विषय बनाया।
विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत तीन वर्षों के शासन के दौरान नोटबंदी जैसे कड़े निर्णय लेकर भ्रष्टाचार पर प्रतिबंध लगाया है। विदेशों में भी देश का मान-सम्मान बढ़ा है। भारत को पुन: सोने की चिड़िया बनाने और विश्व शक्ति बनने, विश्व गुरु बनाने के सभी मार्ग खुल गए हैं। सरकार ने इन तीन सालों के दौरान 100 से अधिक योजनाएं बनाई हैं। समारोह को रघबीर सैनी एडवोकेट, संजय भाटिया, देवेंद्र दत्ता, डॉ. अर्चना गुप्ता व मेघराज गुप्ता, मुख्य संयोजक महामंत्री राममेहर मलिक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, मुनीष, जसवीर टिटाना, सेठपाल नोहरा, संजीव सरपंच, प्रधान बोबी, मीडिया प्रभारी दीपक सलूजा, बलदेव राज वासन, प्रताप आटा, अनुराग गुप्ता, मोना शर्मा, जगदीश रमन, अनीता, सुमित्रा, कमलेश मदान, गीता गाबा, मोना शर्मा, खुर्शीद, अजय कुमार, मिंटू शर्मा आदि मौजूद रहे।