फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 youths were cheated of 50 lakh rupees in the name of sending them to Australia on work permit

Panipat News: वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दस युवकों से 50 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
10 youths were cheated of 50 lakh rupees in the name of sending them to Australia on work permit
पानीपत। असंध रोड ज्योति कॉलोनी स्थित एक एजेंट दस युवकों से करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी उनको अंग्रेजी सीखने की कक्षा में मिला था और उनको वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया था। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

सुताना, सौदापुर, उझा और खुखराना के दस युवाओं ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉडल टाउन कर्ण का ज्योति नगर में कार्यालय था। उक्त लोग उसको अंग्रेजी सीखने के लिए एक कक्षा में मिले थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्ण ने सुताना गांव के रामकुमार, अंकुश, वजीर सिंह व सिद्धांत, शौदापुर के रामचंद्र, जियालाल व अक्षित जागलान, खुखराना गांव के कर्ण सिंह व रामसिंह व उझा गांव के कप्तान सिंह को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया था। उनसे इसके लिए पांच-पांच लाख रुपये लिए थे। कर्ण ने उनको 25 मार्च को ऑस्ट्रेलिया जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे इंतजार के बाद 22 अप्रैल को एजेंट से मिलने गए तो वहां पर उनका कार्यालय बंद मिला। उनके कार्यालय के बोर्ड भी हटाए गए थे। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed