{"_id":"6aff728b7d3be03231063334","slug":"10-inld-workers-will-be-appointed-at-every-booth-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167859-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हर बूथ पर नियुक्त होंगे इनेलो के 10 कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हर बूथ पर नियुक्त होंगे इनेलो के 10 कार्यकर्ता
Fri, 20 Nov 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की जिला स्तरीय बैठक वीरवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी भरत सिंह छौक्कर और सह प्रभारी धर्मेंद्र ढुल विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को एक बूथ 10 यूथ कार्यक्रम के लिए विचार-विमर्श किया गया और हर बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति व ड्यूटी लगाने पर जोर दिया गया।
कुलदीप राठी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बैठकें करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और भ्रष्टाचार से आमजन परेशान है, जिसके खिलाफ इनेलो हमेशा संघर्ष करती रही है। इस मौके पर हलका अध्यक्ष राजेंद्र जागलान, शमशेर देशवाल, प्रेम भालसी, मुकेश आटा, प्रवीण मलिक, सुनीता शर्मा, प्रेमलता छौक्कर, हेमराज जागलान, राजू नांदल, किशन छौक्कर, सुभाष निमरी, धर्मेंद्र निमरी, शिवकुमार, विजय कादियान, रामचंद्र बड़ौली, सत्यवान रोड़, शिमला मौलाना, बिजेंद्र, राजेश नौल्था, सुनील और सन्नी जागलान मौजूद रहे। ब्यूरो