फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 hours spent playing cards

ताश खेलकर काटा 10 घंटे का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
10 hours spent playing cards
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर ताश खेलते हुए किसान। - फोटो : Panipat
पानीपत। डाहर और पानीपत टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर किसानों ने भारत बंद को लेकर रास्ते बंद रखे। इस दौरान उन्होंने करीब 10 घंटे का वक्त वहां गुजारा। बंद भले ही नौ बजे शुरू हुआ हो, लेकिन किसान सुबह छह बजे से ही पहुंच गए थे। शाम चार बजे का समय उन्हें हुक्का पीकर, रागनी सुनकर और ताश खेलते हुए काटा। उनका कहना था कि 10 घंटे ज्यादा नहीं है, वे 10 महीने से बार्डर पर डटे हैं।
विज्ञापन

गांव उग्राखेड़ी के पास जाम स्थित स्थल पर पहुंची महिलाओं ने भी अपने गीतों से हरियाणा के सीएम और भारत के पीएम पर निशाना साधा। इसके अलावा किसान गर्मी लगने पर धान के समय चलने वाले पंखों को आंदोलन स्थल पर लेकर आए और ट्रैक्टर चालू कर उन्हें चला दिया। जिस पर कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। एक ट्रोलर ने लिखा कि ये किसान नहीं है, लोग जाम की वजह घंटों लाइन में लगे है और परेशान है और ये लोग मस्ती कर रहे हैं, कितने दिन और बैठेंगे, एक दिन तो उठना ही पड़ेगा। जिसका एक किसान ने हरियाणवीं में जवाब देते हुए कहा कि 10 घंटे घणे कोनी, हम तो 10 मीन्ने तै बॉर्डर पै हां, अर एक घंटे में थाम नै दिक्कत होगी, म्हारे उपर तै तो गर्मी, सर्दी, धूप सब गुजरै हैं, हाम फेर भी दिक्कत ना मान रे। म्हारे 700 किसान शहादत दे चुके है, किसान थारी खातर ही सड़क पै है। इतना कहते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सराहना की।

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर धरने दे रहे किसान साथ हुक्का भी पीते हुए।

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर धरने दे रहे किसान साथ हुक्का भी पीते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed