{"_id":"6445960c9eec8f1913062d54","slug":"10-canals-of-wheat-crop-set-on-fire-panipat-news-c-18-1-99844-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गेहूं की 10 कनाल फसल में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गेहूं की 10 कनाल फसल में लगाई आग
Mon, 24 Apr 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गांव बाल जाटान में एक किसान की 10 कनाल गेहूं की फसल में अज्ञात ने आग लगा दी। किसान ने दमकल विभाग को सूचना दी, दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक देर हो चुकी थी। फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। किसान ने अपने अपने दादा समेत चार पर जमीन के विवाद में आग लगाने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बाल जाटान निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता दयानंद सिंह को जमीन बंटवारे में मिली थी। उस जमीन पर उसके दादा धर्म सिंह ने उसके पिता के खिलाफ सिविल न्यायालय में याचिका लगाई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। उसके बाद उन्होंने जमीन पर गेहूं की बिजाई की। उसके दादा ने उसके पिता के खिलाफ अब दोबारा एसडीएम कोर्ट में याचिका लगा रखी थी। शुक्रवार रात एक बजे उसकी गेहूं की फसल में आग लगा दी गई।
उसके चाचा सुरेंद्र ने उसे गांव में आकर आग लगने की सूचना दी। वह सूचना पाकर खेत में पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटे ज्यादा थी। उन्होंने दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उसने आरोप लगाया कि उसके दादा और चाचा अजमेर सिंह, उनके बेटे राज सिंह उर्फ रोहित ने उसकी फसल में आग लगाई है।