फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 arrested including two brothers in kidnapping of thermal HR manager

थर्मल एचआर मैनजर के अपहरण में दो भाई समेत 10 काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
10 arrested including two brothers in kidnapping of thermal HR manager
पानीपत। थाना पुराना औधोगिक पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। थर्मल के एचआर मैनेजर के अपहरण व लूटपाट के मामले में पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने कुख्यात रणदीप कवी, उसके सगे भाई सुंदर समेत 10 आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उसका अपहरण कर एक महिला के बारे में पूछताछ की थी। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से मुख्य आरोपी रणदीप उसके भाई सुंदर समेत सात आरोपियों को छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि असंध रोड पर शनि मंदिर के पास से मंगलवार को थर्मल में कार्यरत एचआर मैनेजर के अपहरण कर मारपीट करने व लूट करने की शिकायत मिली। इसके कुछ घंटे बाद ही मामले में शामिल दस आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। इनमें कवि निवासी रणदीप, सुंदर, औसर निवासी विक्रम, छिछड़ाना निवासी जगमाल, न्यू दिवान नगर निवासी प्रदीप, आठ मरला निवासी बलजीत, बिजावा निवासी सुनील, नौहरा निवासी अशोक, बत्रा कॉलोनी निवासी विनोद और कच्चा कैंप निवासी राहुल शामिल थे। इन सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

वहां से अशोक, विनोद और राहुल को जेल भेजा गया। इसके अलावा पूछताछ के लिए रणदीप, विक्रम, जगमाल, प्रदीप, सुंदर, बलजीत व सुनील को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी रणदीप व सुंदर सगे भाई है। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है, थानों में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह गाड़ियों में 20-25 बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर किया था अपहरण
गांव खुखराना निवासी बलवान ने 15 मार्च को दी शिकायत में बताया था कि दोपहर 12:04 पर फोन पर एक अमित नामक युवक का कॉल आया। उसने बस स्टैंड पर आकर मिलने को कहा लेकिन उसने अमित को असंध रोड पर शनि मंदिर के पास आने को कहा। वह शनि मंदिर के पास पहुंचा तो छह गाड़ियां पहले से खड़ी थीं। इनमें करीब 20-25 युवक उतर कर आए। इनमें वह बलजीत, दयासिंह, अभिषेक और जगमाल को वह पहचानता था। सभी ने उसके साथ मारपीट की और मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ी में डाल लिया और मारते पीटते मॉडल टाउन में रणदीप की कोठी पर ले गए। बलवान का कहना है कि आरोपियों ने उससे एक महिला के संबंध में जानकारी करनी चाहिए। इस बीच मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने 10 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर बलराज सिंह के नेतृत्व में की टीम गठित
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज के नेतृत्व में टीम का गठन किया। 10 आरोपियों को मंगलवार शाम उनके संभावित ठिकाने असंध रोड और अग्रसेन कॉलोनी से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।

एचआर मैनेजर के पास काम करने वाला युवक भगा ले गया था युवती को
बलवान थर्मल में एक कंपनी का एचआर मैनेजर है। बलवान के पास एक अमित नामक युवक काम करता था, जो एक साल पहले एक लड़की को भगा ले गया था, जो अब तक घर से फरार है। मामले में आरोपियों ने युवती को भगाकर ले जाने वाले अमित को भी पहले पकड़ कर मारपीट कर रखी है। अब अमित से ही आरोपियों ने मंगलवार को बलवान को बुलाया था। आरोपियों को शक था कि मैनेजर ने भी लड़की को भगाने में अमित का साथ दिया होगा और उससे लड़की का पता पूछ रहे थे। बताया जा रहा है कि युवती और अमित दोनों शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed