फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.22 rupees and bike looted after stopping on the pretext of taking petrol

पेट्रोल लेने के बहाने से रोककर 1.22 लाख रुपये और बाइक लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
1.22 rupees and bike looted after stopping on the pretext of taking petrol
1.22 rupees and bike looted after stopping on the pretext of taking petrol - फोटो : Panipat
रोहतक-पानीपत बाईपास रोड पर नहर किनारे चार बदमाशों ने पेट्रोल लेने के बहाने एक बाइक चालक को रुकवाया और तेजधार हथियार के बल पर उससे 1.22 लाख रुपये, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाइक चालक ने 100 मीटर दूर खड़ी 102 नंबर एंबुलेंस पुलिस से सहयोग मांगा, लेकिन बदमाश तब तक फरार हो चुके थे। उसने एंबुलेंस कर्मी के फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। थाना इसराना पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव भादौठी निवासी जयकुमार ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। वह सिवाह गढ़ी के पास एक रिश्तेदार के पास शुक्रवार रात नौ बजे गाड़ी खड़ी कर घर जा रहा था। जब वह पानीपत रोहतक बाईपास रोड पर नहर के पास पहुंचा तो एक युवक ने उसे हाथ देकर बाइक रोक लिया और पेट्रोल मांगा। वह पेट्रोल निकालने लगा तो पीछे से दूसरे युवक पर उसपर लाठी से हमला कर दिया। इसी बीच झाड़ियों के अंदर से तीसरा युवक निकलकर आया और बाइक से चाबी निकालने लगा। उसने विरोध किया और धक्का दिया, बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और तेजधार हथियार के बल पर उससे 1.22 लाख रुपये , स्प्लेंडर बाइक और एक मोबाइल फोन लूट लिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित जय कुमार शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचा, लेकिन एसपी न मिलने के बाद उसने कार्यालय में शिकायत दी। जहां से उन्हें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिला और वह लौट गए।
विज्ञापन

पीड़ित जय कुमार ने बताया कि बदमाशों की भाषा से रहा था कि चार में से तीन आरोपी हरियाणा के थे, जबकि चौथा बदमाश यूपी का था। इसके अलावा यूपी वाले बदमाश की आयु करीब 16-17 साल और हरियाणा वाले बदमाशों की आयु करीब 25-26 साल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय कुमार ने बताया कि वारदात के बाद जब वह पैदल आगे बढ़ा तो करीब 100 मीटर दूर उसे 102 नंबर एंबुलेंस पुलिस मिली। उसने वारदात के बारे में उन्हें जानकारी दी, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। एंबुलेंस कर्मी से फोन लेकर घर और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जय कुमार ने बताया कि 1.22 लाख रुपये की रकम उसे माल पहुंचाने के बदलने में भुगतान की गई थी।

सेक्टर 29 थाना, इसराना थाना, सीआईए वन और टू की पुलिस पहुंची
पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। जिसके बाद सेक्टर 29 थाना, इसराना थाना, सीआईए वन और टू मौके पर पहुंची। वारदात स्थल की सीमा इसराना मिली तो इसराना थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed