फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Zero tolerance policy towards corruption will continue: Mann

भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी : मान

Sun, 27 Oct 2024 08:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Zero tolerance policy towards corruption will continue: Mann
28 अक्तूबर से 3 नवंबर तक मनाया जाएगा विजिलेंस जागरूकता सप्ताह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से राज्य भर में 28 अक्तूबर से 3 नवंबर तक वार्षिक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के बारे में जागरूक किया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और किसी भी भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधि के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में अधिक से अधिक सहयोग दें।
विज्ञापन

विशेष डीजीपी-कम-चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो वरिंदर कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों से ईमानदारी और कुशलता से काम करने और विजिलेंस ब्यूरो के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। इस जागरूकता सप्ताह के दौरान नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए ब्यूरो द्वारा राज्य की सभी 7 रेंजों में शैक्षणिक संस्थानों और अन्य स्थानों पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएंगी। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो के सभी एसएसपी और फील्ड अधिकारी लोगों से बातचीत करते हुए भ्रष्टाचार विरोधी संदेश देंगे। मार्च 2022 से अब तक विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के 673 मामले दर्ज किए हैं। इनकी जांच के दौरान 758 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed