{"_id":"695593119409b75f1c06511a","slug":"youths-protest-in-the-bitter-cold-hpsc-protests-continue-panchkula-news-c-87-1-pan1010-131169-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कड़ाके की ठंड में युवाओं का धरना, एचपीएससी पर विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कड़ाके की ठंड में युवाओं का धरना, एचपीएससी पर विरोध जारी
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) की कथित तानाशाही, धक्केशाही और पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ उच्च शिक्षा प्राप्त युवा पिछले तीन दिनों से सेक्टर-5 धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। यह आंदोलन एचपीएससी एस्पिरेंट्स संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा है।
धरना स्थल पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेताओं ने भी पहुंचकर युवाओं को समर्थन दिया। जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉ. किरण पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केसी भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष सतबीर धनखड़ और हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद ने युवाओं से बातचीत कर उनकी मांगों को जायज बताया।
नेताओं ने आरोप लगाया कि एचपीएससी की हालिया भर्तियों में हरियाणा के योग्य युवाओं को नजरअंदाज कर बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को लाभ दिया गया। अच्छे पेपर देने के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत से कम अंक देकर बाहर किया गया।
विज्ञापन
जजपा नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश के युवाओं को उच्च पदों पर नियमित भर्ती देना नहीं चाहती। उनका आरोप है कि कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य उच्च पदों को एचकेआरएन के माध्यम से भरने की कोशिश की जा रही है, जो युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने सभी रिक्त पदों को नियमित प्रक्रिया, मेरिट और आरक्षण का ध्यान रखते हुए भरने की मांग की। जजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी हरियाणा के युवाओं के संघर्ष में पूरी मजबूती से उनके साथ है।