{"_id":"6af6265028e583438c0229e4","slug":"farmers-and-livestock-rearers-were-provided-with-information-about-loan-schemes-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-143604-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किसानों और पशुपालकों को ऋण योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किसानों और पशुपालकों को ऋण योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
मोरनी। केनरा बैंक की मोरनी शाखा की ओर से भोज नाइटा क्षेत्र के गांव बिधना में वित्तीय जागरूकता शिविर लगाया गया।
इसमें मोरनी ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण उद्यमियों को बैंक की ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि पशुपालन और पशु चारे के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पात्र पशुपालकों को बिना अतिरिक्त संपत्ति की गारंटी के दो लाख रुपये तक ऋण मिल सकता है। वहीं, फसल उत्पादन और सब्जियों की खेती के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा अन्य कृषि गतिविधियों के लिए 50 हजार रुपये तक, कृषि भूमि खरीदने के लिए 10 लाख रुपये तक ऋण तथा बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने के लिए केनरा बैंक की मोरनी शाखा में संपर्क करने की अपील की।