{"_id":"6af626fdfcbc1b6e0800f59d","slug":"lock-of-a-locked-house-broken-one-lakh-rupees-stolen-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-143603-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
पड़ोसी ने फोन कर दी सूचना, अलमारी तोड़कर नकदी ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। रत्तपुर कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर अलमारी में रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए। मकान मालिक की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सुंदर सिंह निवासी गांव कोठी, जिला किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) ने बताया कि उसने रत्तपुर कॉलोनी में मकान बना रखा है। वह 21 अक्तूबर को मकान पर ताला लगाकर अपने गांव चला गया था। चार नवंबर को पड़ोसी ने फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी। पांच नवंबर को पिंजौर पहुंचने पर उसने देखा कि अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था और उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।