{"_id":"65d3d0f55d88a3dc4f0b5324","slug":"youth-parliament-held-online-participants-from-four-districts-participated-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-6828-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑनलाइन हुई युवा संसद, चार जिलों के प्रतिभागियों ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑनलाइन हुई युवा संसद, चार जिलों के प्रतिभागियों ने की शिरकत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस की तरफ से दो दिवसीय युवा संसद का शुभारंभ किया गया। इसमें यमुनानगर, कैथल, अंबाला और पंचकूला के करीब 60 से 70 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन शिरकत की। दो दिन तक चलने वाले इस संसद में प्रतिभागियों ने भारत को वैश्विक नेता बनाना, भारत की आर्थिक शक्ति को बढ़ाने में युवा उद्यमियों की भूमिका, आत्मनिर्भर से विकसित भारत तक, युवाओं द्वारा संचालित भारत के विकास पथ का निर्धारण और भविष्य को सशक्त बनाना, युुवा नेतृत्व वाली पहल जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
युवा संसद के पहले दिन जज के रूप में भावना धूरिवाल, तनुश्री चंद्रा, डॉ. रिंकी, डॉ. एसपी राठी और नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. अपराजिता ने युवा संसद में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी। इस युवा संसद में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय युवा संसद के लिए किया जाएगा। संसद में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।