{"_id":"6ab2db038dcc5212550cbbd1","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-one-life-lost-every-other-day-for-the-past-22-days-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-1130557-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 22 दिन से हर दूसरे दिन जा रही एक जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 22 दिन से हर दूसरे दिन जा रही एक जान
विज्ञापन
रामगढ़ में हादसे के बाद आरोपी चालक फरार, 1 से 22 सितंबर तक 11 सड़क हादसों में 14 लोगों की जा चुकी है जान
पवन कुमार की मौत के बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रामगढ़ में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार 32 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पवन खुड्डा लाहौरा, चंडीगढ़ का रहने वाला था और बारटेंडर के तौर पर काम करता था। इस हादसे के साथ ही सितंबर के पहले 22 दिनों में जिले में 11 सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी औसतन हर दूसरे दिन सड़क हादसे में एक जान जा रही है।
पवन सोमवार रात मुबारकपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में ड्यूटी के लिए गया था। देर रात काम खत्म करने के बाद वह एक्टिवा से चंडीगढ़ स्थित घर लौट रहा था। रामगढ़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पवन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान
हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने रामगढ़ पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पवन को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी से आरोपी वाहन की तलाश
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का प्रयास है कि टक्कर मारकर फरार हुए वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
22 दिन में 14 मौतें, आंकड़ों का खतरनाक गणित
सितंबर के पहले 22 दिनों में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। 11 हादसों में 14 मौतें हो चुकी हैं। इन घटनाओं में बाइक सवारों की टक्कर, भारी वाहनों की चपेट, तेज रफ्तार, वाहन का नियंत्रण खोना और अज्ञात वाहनों की टक्कर जैसी घटनाएं शामिल हैं। आंकड़ों का यह गणित साफ चेतावनी दे रहा है कि पंचकूला की सड़कों पर जरा सी चूक जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
11 हादसे बता रहे हालात
4 सितंबर: सेक्टर-21 महेशपुर के पास बाइक डिवाइडर से टकराने से बृजेश की मौत।
5 सितंबर: चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हाईवे पर बाइक हादसे में प्रदीप और आशीष की मौत।
10 सितंबर: सेक्टर-21 घग्गर पुल पर ट्रक की चपेट में आने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर मनप्रीत की मौत।
11 सितंबर: मोगीनंद के पास लोडिंग वाहन की टक्कर से अशोक मिश्रा की मौत और एक व्यक्ति घायल।
14 सितंबर: ओल्ड पंचकूला चौक पर एक्टिवा का टायर फटने से गिरकर राखी की मौत।
14 सितंबर: एनएच-7 पर टाबर मोड़ के पास स्विफ्ट-टिप्पर की टक्कर में तीन लोगों की मौत और दो घायल।
14 सितंबर: रामगढ़-पंचकूला हाईवे पर ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत।
15 सितंबर: मोरनी के मांदना गांव में अर्टिगा खाई में गिरने से एक युवक की मौत और चार घायल।
18 सितंबर: चंडीमंदिर साकेत अस्पताल के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार कृष्ण कुमार की मौत।
19 सितंबर: रायपुररानी में जीमैक्स के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमनाथ की मौत।
22 सितंबर: रामगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार पवन कुमार की मौत।