{"_id":"6570d52fd7ec02554e0ef32a","slug":"youth-did-not-get-training-or-jobs-took-25-crores-from-the-department-case-against-skill-council-panchkula-news-c-87-1-pan1001-7106-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: युवाओं को ट्रेनिंग मिली न नौकरी, विभाग से ले लिए ढाई करोड़, स्किल काउंसिल पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: युवाओं को ट्रेनिंग मिली न नौकरी, विभाग से ले लिए ढाई करोड़, स्किल काउंसिल पर केस
विज्ञापन
पंचकूला। दिल्ली की स्किल काउंसिल की ओर से उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एचएसआईआईडीसी के जीएम मनोज पाल सिंह की शिकायत पर सेक्टर-7 पुलिस थाना में 2.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एचएसआईआईडीसी के जीएम ने पुलिस को बताया कि विभाग के स्किल डेवलपमेंट स्कीम के तहत करीब 10 हजार उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देकर उनकी प्लेसमेंट की योजना बनाई गई। इस स्कीम को कामयाब बनाने के लिए दिल्ली स्थित एपेरेल मेड यूपीएस-एंड होम फर्निशिंग सेक्टर स्किल काउंसिल (एएमएच-एसएससी) से एचएसआईआईडीसी विभाग के अधिकारियों ने बात की। इसके बाद 23 अक्तूबर 2017 को एक एमओयू दोनों के बीच साइन हुआ। इसमें 10 हजार उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देनी थी। विभाग की ओर से स्किल काउंसिल को एमओयू के मुताबिक ट्रेनिंग के नियम व उसके कुछ गाइडलाइंस लेटर के माध्यम से जारी की थीं। साथ ही विभाग ने यह भी बताया कि जिन-जिन उम्मीदवारों को वह अप्रूव करेगा ट्रेनिंग उसे ही दी जाएगी। एमओयू के मुताबिक 30 फीसदी ट्रेनिंग का पैसा विभाग को पहले ही स्किल काउंसिल को देना होगा। बाकी के 50 प्रतिशत राशि सर्टिफिकेशन कंप्लीशन और 20 प्रतिशत राशि की पेमेंट ट्रेनिंग खत्म होते ही देना था। 17 फरवरी 2018 को विभाग की ओर से 1697 उम्मीदवारों के लिए 1.08 करोड़ रुपये और 21 मार्च 2018 को 1827 उम्मीदवारों के लिए 1.17 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए। विभाग की ओर से स्किल काउंसिल को ट्रेनिंग से संबंधित सभी तरह की जानकारियों को अपडेट करने को कहा गया था। इसमें उम्मीदवारों की पूरी जानकारी मांगी गई थी।
रिमाइंडर देने के बावजूद स्किल काउंसिल नहीं दिया कोई जबाव
कई बार लेटर जारी करने व रिमाइंडर देने के बावजूद स्किल काउंसिल की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही डिटेल मुहैया करवाई गई। यहां तक कि स्किल काउंसिल की ओर से ट्रेनिंग के लिए दी जानकारियों में कई तरह की खामियां सामने आईं, जिसमें विभाग के बिना अप्रूवल के ही ट्रेनर को लगाना, उम्मीदवारों का अटेंडेंस कम होना सहित कई तरह की खामियां थीं। विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी कर सही जानकारी देने को कहा गया लेकिन स्किल काउंसिल की ओर से सही जानकारी नहीं दिए जाने के बाद एचएसआईआईडीसी विभाग ने दिल्ली के स्किल काउंसिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने एचएसआईआईडीसी विभाग से सभी तरह के कागजात मुहैया करवाने को कहा है। साथ ही दिल्ली के स्किल काउंसिल को भी इस जांच में शामिल होने के लिए पुलिस लेटर जारी करेगी।