फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man found guilty in check bounce case sentenced to one year imprisonment

Panchkula News: चेक बाउंस मामले में दोषी युवक को एक साल की सजा

Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Young man found guilty in check bounce case sentenced to one year imprisonment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम दो लाख रुपये लौटाने का आदेश दिया है। दोषी की पहचान दीपक निवासी गांव भैरों की सैर कालका के रूप में हुई है।

पिंजौर के रहने वाले रवि बग्गन ने दीपक के खिलाफ जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था। उसने बताया था कि दोषी युवक बाइकों के फिल्टर का उत्पादन करता है। वह ओम फिल्टर के नाम से परवाणु जिला सोलन में दुकान चलाता है। शिकायतकर्ता ने उसकी फर्म को अक्तूबर 2018 में दो लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने 13 नवंबर 2018 को उसे दो लाख रुपये लौटाने के लिए चेक दिया था। शिकायतकर्ता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो वह गलत हस्ताक्षर होने के चलते बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने दोषी को लीगल नोटिस भेजने के बाद जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed