फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Yadvindra Garden Management hopes, tourists will increase with the start of the water park

यादविंद्रा गार्डन प्रबंधन को उम्मीद, वाटर पार्क शुरू होने से बढेंगे सैलानी

Sun, 08 May 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Yadvindra Garden Management hopes, tourists will increase with the start of the water park
पिंजौर। यादविंद्रा गार्डन में पहुंचने वाले सैलानी अब यहां पर वाटर पार्क में पानी से अठखेलियों का आनंद भी उठा सकेंगे। बीते कोरोना काल से यादविंद्रा गार्डन परिसर में बंद पड़ा हुआ एक्वा विलेज एम्यूजमेंट एंड वाटर पार्क शनिवार को विधिवत रूप से सैलानियों के लिए दोबारा शुरू कर दिया गया है। इस वाटर पार्क के शुरू होने से पर्यटकों का रुझान यादविंद्रा गार्डन की ओर बढ़ेगा। इससे न केवल गार्डन प्रबंधन की आमदनी में बढ़ोतरी होगी बल्कि गार्डन में चहल-पहल भी बढ़ेगी। कोरोना काल में सरकार के दिशानिर्देशों के बाद गार्डन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद कोरोना के प्रकोप कम होने के बाद जब गार्डन को खोला गया तो गार्डन में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई। अब जब हालात सामान्य होते जा रहे हैं तो वाटर पार्क खुलने से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। वाटर पार्क में बच्चों सहित बड़े लोगों को लुभाने के लिए विशेष तरह की स्लाइड और पूल की सुविधा उपलब्ध है। इसमें किड्स पूल, ट्यूब स्लाइड, वेब पूल, स्पीड स्लाइड, रेन डांस जैसे कई आकर्षण शामिल हैं।
विज्ञापन

यादविंद्रा गार्डन में पर्यटकों को आकर्षित करने और इस गर्मी में उन्हें राहत देने के लिए वाटर पार्क में पूल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। लोगों के लिए यहां पर बना वाटर पार्क विधिवत रूप से शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इससे अब लोग यहां पर पहुंचकर आनंद उठा सकेंगे। -सुशील मलिक, संचालक एक्वा विलेज एम्यूजमेंट एंड वाटर पार्क
विज्ञापन

कोरोना काल में सरकार के दिशानिर्देशों के तहत वाटर पार्क को बंद कर दिया गया था। अब इसे दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इसके शुरू होने से सैलानियों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है। यहां पर आने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलेगा और उनको आनंद आएगा। -अनिल कुमार, डिवीजन मैनेजर, हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन टूरिज्म डिपार्टमेंट हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed