फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vijayant Singh Dhanda selected for the NCC DG team.

Panchkula News: विजयंत सिंह ढांडा का एनसीसी डीजी टीम में चयन

Tue, 22 Sep 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vijayant Singh Dhanda selected for the NCC DG team.
शूटिंग में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पूर्व छात्र
विज्ञापन

गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत समेत शिक्षकों ने फोन पर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला के विजयंत सिंह ढांडा का एनसीसी डायरेक्टर जनरल (डीजी) टीम में चयन हुआ है। शूटिंग रेंज से शुरू हुए उनके सफर में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पूर्व छात्र विजयंत ने सटीक निशानेबाजी के दम पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। एनसीसी डीजी टीम में चयन के बाद उन्होंने परिवार के साथ गुरुकुल और धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विजयंत ने प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर एनसीसी की प्रतिष्ठित डायरेक्टर जनरल टीम में स्थान बनाया है। एनसीसी भारतीय सशस्त्र बलों की युवा शाखा है, जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के महानिदेशक करते हैं। डीजी टीम में चयन को कैडेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है और इससे भविष्य में भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के अवसर भी बढ़ते हैं।
विज्ञापन


आचार्य देवव्रत ने फोन पर दी बधाई
विजयंत के चयन की जानकारी मिलने के बाद पंचकूला और हरियाणा में खुशी का माहौल है। गुरुकुल के संरक्षक और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने विजयंत और उनके परिजनों को फोन पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार और प्राचार्य सूबेप्रताप सहित सभी आचार्यों ने भी विजयंत की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलबीर सिंह से सीखी निशानेबाजी
विजयंत के पिता एडवोकेट सतबीर सिंह ढांडा ने बताया कि इस सफलता का श्रेय गुरुकुल की अनुशासित दिनचर्या और उच्च नैतिक मूल्यों को जाता है। पढ़ाई में सामान्य रहने के बावजूद विजयंत का रुझान शुरू से राष्ट्र सेवा और खेलकूद की ओर रहा। उन्होंने प्रसिद्ध शूटिंग कोच बलबीर सिंह के मार्गदर्शन में एयर राइफल शूटिंग का गहन अभ्यास किया। इसी मेहनत के बल पर उन्होंने विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए और अब एनसीसी डीजी टीम में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed