{"_id":"6ab18a90a9bd99171606eda7","slug":"piles-of-garbage-on-railway-road-waste-has-not-been-cleared-for-three-or-four-days-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141639-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेलवे रोड पर कूड़े के ढेर, तीन-चार दिन से नहीं उठा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेलवे रोड पर कूड़े के ढेर, तीन-चार दिन से नहीं उठा कचरा
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के पास सार्वजनिक शौचालय के बाहर फैली गंदगी
दुकानदारों ने नगर परिषद से नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। रेलवे रोड पर तीन-चार दिन से कूड़ा न उठने से दुकानदार परेशान हैं। बाजार में कूड़े के ढेर लगे होने से गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। सरकारी अस्पताल के पास सार्वजनिक शौचालय के बाहर भी कचरा जमा है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण दुकानदारी प्रभावित होने के साथ बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
दुकानदारों ने बताया कि रेलवे रोड पर सरकारी अस्पताल के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय बाजार के दुकानदारों और ग्राहकों के लिए प्रमुख सुविधा है। इसके बाहर कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को शौचालय तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। उनका कहना है कि पहले सफाई कर्मचारियों की करीब एक माह तक चली हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। अब पिछले तीन-चार दिनों से दोबारा कूड़ा नहीं उठाया गया है।
चेतावनी बोर्ड के बावजूद खुले में फेंक रहे कूड़ा
दुकानदारों ने कूड़ा डालने से रोकने के लिए मौके पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया है। बोर्ड पर खुले में कूड़ा डालने वालों पर भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कई बार दोपहर बाद दो-तीन बजे तक भी कूड़ा नहीं उठाया जाता। इससे पूरे दिन दुर्गंध और गंदगी बनी रहती है। सुभाष गुप्ता, डॉ. ओम, पुनीत, विनोद कुमार और सुनील पुली सहित अन्य दुकानदारों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द सफाई करवाने और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की मांग की है।