फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crops damaged by river water ingress; demand for a retaining wall.

Panchkula News: नदी का पानी घुसने से फसलें खराब, रिटेनिंग वॉल की मांग

Tue, 22 Sep 2026 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crops damaged by river water ingress; demand for a retaining wall.
श्यामपुर के ग्रामीणों की शिकायत पर डीसी सतपाल शर्मा ने सिंचाई विभाग से मौके की रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

कालका के वार्ड 18 में कूड़ा न उठने की शिकायत पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव श्यामपुर में नदी का पानी घुसने से फसलें खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त सतपाल शर्मा ने संज्ञान लिया है। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों ने नदी का पानी रोकने के लिए रिटेनिंग वॉल बनवाने की मांग रखी। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को मौके का मुआयना कर तत्काल रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में उपायुक्त ने जिलावासियों की विभिन्न शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। कालका नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 में कूड़ा न उठाए जाने की शिकायत पर भी उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद के ईओ को सफाई कर्मचारी भेजकर वार्ड से कूड़ा उठवाने को कहा।
विज्ञापन


सोमवार और वीरवार को लगता है समाधान शिविर
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपायुक्त कार्यालय में आयोजित किया जाता है। शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविर से जुड़कर शिकायतों पर हुई कार्रवाई की निगरानी करते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने जिलावासियों से समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील भी की। शिविर में डीडीपीओ विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, नायब तहसीलदार मोरनी प्रद्युम्न, सीडीपीओ आरू वशिष्ठ और एचएसवीपी के एसडीओ नितिन हुड्डा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed