फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wrong to remove Ram Rahim's name from challan: Shri Akal Takht Sahib

चालान से राम रहीम का नाम निकालना गलत : श्री अकाल तख्त साहिब

Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Wrong to remove Ram Rahim's name from challan: Shri Akal Takht Sahib
चंडीगढ़। अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि बेअदबी मामले में एफआईआर 128 के तहत फरीदकोट की अदालत में पेश किए चालान से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का नाम निकालना पूरी तरह गलत है। इसके जवाब में एसआईटी प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में जांच सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बेअदबी मामलों की एफआईआर में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी आरोपी है, डेरामुखी या किसी अन्य को क्लीनचिट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

एसआईटी प्रमुख ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और यदि जांच के दौरान किसी के खिलाफ सुबूत पाए जाते हैं तो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी प्रमुख परमार ने कहा कि बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला से संबंधित तीन मामलों की जांच अब भी खुली है और पुलिस थाना बाजाखाना की 2015 की एफआईआर संख्या 128 के चालान के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इन बेअदबी मामलों में यदि और जब किसी के खिलाफ कोई सबूत आता है, तो उसे बुक किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान प्रस्तुत किए जाएंगे। परमार ने बताया कि थाना बाजाखाना की 2015 की प्राथमिकी संख्या 63 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में भी उसी एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है और किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

चालान से डेरामुखी का नाम निकालने का आरोप लगाते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार 2022 के चुनाव जीतने के लिए सियासत कर रही है। यह सब डेरामुखी के समर्थकों के वोट हासिल करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पता लगाना चाहिए कि बरगाड़ी में हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में राम रहीम का नाम क्यों निकाला गया। सिख जत्थेबंदियां इस मामले में धरने प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि नई एसआईटी ने चालान पेश करते हुए अपनी एफआईआर से राम रहीम का नाम निकाल दिया, जो सिख संगत के लिए दुखदायी बात है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को तख्त श्री दमदमा साहिब में सिख जत्थेबंदियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में 100 से ज्यादा सिख जत्थेबंदियां शामिल होंगी। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बैठक में शामिल होकर राम रहीम को एफआईआर से बाहर निकाले जाने का पता लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed