फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Work assigned to non revenue officers in vacant Patwar circles

Punjab News: स्कूल प्रिंसिपल व हेड मास्टर कर सकेंगे कागजों का सत्यापन, खाली पटवार सर्कलों की मिली जिम्मेदारी

Wed, 25 Oct 2023 11:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2023 11:29 AM IST
सार

एएसएम को ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड के तहत गांवों में पिछली जमाबंदी के आधार पर फर्द जारी करने का काम भी सौंपा गया है। वहीं, जमीन के मालिकाना हक और हलके में कलेक्टर रेट के बारे में रिपोर्ट तैयार करने का काम रजिस्ट्री क्लर्कों को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Work assigned to non revenue officers in vacant Patwar circles
- फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में पटवारियों की ओर से खाली पटवार सर्कलों की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद 3193 हलकों में आम लोगों को रजिस्ट्री संबंधी कागजात के सत्यापन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कागजात के सत्यापन संबंधी काम पूरी तरह ठप होकर रह गया है, जिसके मद्देनजर अब राज्य सरकार ने इन हलकों में संपत्तियों की रजिस्ट्री संबंधी कागजात के सत्यापन का काम गैर-राजस्व अधिकारियों को सौंप दिया है। यह काम अब गांव के लंबरदार, पंचायत सचिव, स्कूलों के प्रिंसिपल व हेडमास्टर भी कर सकेंगे। इसके अलावा सरकारी गजटेड अधिकारियों को भी कागजात के सत्यापन का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन


सरकार ने आम लोगों की परेशानी दूर करने के लिए उक्त फैसला लिया है, हालांकि इसके तहत अब प्रत्येक कागजात को नियुक्त किए गए उपरोक्त दो अधिकारियों के हस्ताक्षर जरूरी कर दिए गए हैं। इसके अलावा जमीन के रिकॉर्ड संबंधी रिपोर्ट, जमीन पर कोई डिकरी आदि नहीं है, यह सत्यापन भी अब एएसएम जारी करेंगे। 
विज्ञापन


एएसएम को ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड के तहत गांवों में पिछली जमाबंदी के आधार पर फर्द जारी करने का काम भी सौंपा गया है। वहीं, जमीन के मालिकाना हक और हलके में कलेक्टर रेट के बारे में रिपोर्ट तैयार करने का काम रजिस्ट्री क्लर्कों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारियों द्वारा छोड़े गए पटवार सर्कलों में जमीन गिरवी रखने, स्टे ऑर्डर जैसे रिकॉर्ड अब नायब तहसीलदार के अधीन रहेंगे और वही इनका रिकॉर्ड भी रखेंगे। इसके लिए एक नियमित रजिस्टर तैयार होगा। इसी तरह अन्य दस्तावेजों के लिए भी जिलेवार अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो संबंधित जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तय की गई हैं।

पटवारियों में सरकार से फैसले से नाराजगी

उधर, विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के नाराज चल रहे पटवारियों ने सरकार के उपरोक्त फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। पटवार यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही यूनियन ने दावा किया है कि सरकार ने खाली पटवार सर्कलों में जिन 514 रिटायर्ड पटवारियों की तैनाती की है, उनमें से अधिकतर पटवार यूनियन के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed