फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Won't ask for share from traders, will make them partners in government: AAP

व्यापारियों से हिस्सा नहीं मांगेंगे, उन्हें सरकार में हिस्सेदार बनाएंगे: आप

Thu, 17 Feb 2022 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Won't ask for share from traders, will make them partners in government: AAP
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के व्यापारियों-कारोबारियों व आम लोगों की सुरक्षा से संबंधित कई बड़े एलान किए। बुधवार को मोहाली में उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वह व्यापारियों से हिस्सा नहीं मांगेंगे, सरकार में हिस्सेदार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार का कोई मंत्री या विधायक पैसा मांगता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वादा किया कि वह गुरु की नगरी को वर्ल्ड आइकन सिटी बनाएंगे।
विज्ञापन

मोहाली में आप पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर केजलीवाल ने व्यापारी वर्ग की सुरक्षा के लिए घोषणा की कि 10 मार्च के बाद कोई भी नेता या अफसर पंजाब के किसी भी व्यापारी को न डराएगा और न रेड डलवाएगा। सरकार बनने के बाद अगर हमारा कोई विधायक या मंत्री किसी व्यापारी से हिस्सा मांगेगा, तो खबर मिलते ही उस पर कार्रवाई करेंगे। केजरीवाल ने अकाली-कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि सत्ता में बैठकर दोनों पार्टियों के नेता व्यापारियों से हिस्सा और हफ्ता मांगते हैं। नहीं देने पर रेड डलवाकर डराते हैं। पंजाब के व्यापारी भ्रष्ट नेताओं और अफसरों से सबसे ज्यादा परेशान हैं। व्यापारियों का डर खत्म करने के लिए हम इंस्पेक्टर राज, रेड राज और नाजायज टैक्स पूरी तरह खत्म करेंगे और व्यापार के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करेंगे।
विज्ञापन

केजरीवाल ने पंजाब के सभी व्यापारियों और आढ़तियों से समर्थन की अपील की और कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी को मौका दें। जिस तरह हमने दिल्ली के व्यापारियों का दिल जीता है, उसी तरह आपका दिल भी जीतेंगे। केजरीवाल ने पंजाब के लोगों की सुरक्षा से संबंधित भी कई एलान किए। उन्होंने पिछली अकाली-कांग्रेस सरकार पर लोगों को डराने के लिए झूठे पर्चे दर्ज करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों पार्टियों की सरकारों ने पुलिस का दुरुपयोग कर अपराध, भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाले हजारों लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए और लोगों के बीच डर का माहौल पैदा किया। अकाली-कांग्रेस के गुंडाराज के कारण आज पंजाब के सभी लोग डरे हुए हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार पर्चा राज खत्म करेगी। सभी झूठे मुकदमे रद्द कर लोगों को सुरक्षित महसूस कराएंगे और भयमुक्त माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिख श्रद्धालुओं की मांग होगी पूरी
केजरीवाल ने एलान किया कि सरकार बनने पर गुरु की नगरी अमृतसर का नए सिरे से विकास कर उसे वर्ल्ड आइकन सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कई वर्षों से अमृतसर को वर्ल्ड आइकन सिटी बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed