{"_id":"6ae4fdcb651bad74700def95","slug":"women-who-have-performed-outstanding-work-will-receive-a-state-level-award-of-up-to-5-lakh-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24839-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का राज्य स्तरीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का राज्य स्तरीय पुरस्कार
विज्ञापन
-महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन, 5 नवंबर तक कर सकेंगी आवेदन
-सुषमा स्वराज, इंदिरा गांधी महिला शक्ति और कल्पना चावला समेत विभिन्न श्रेणियों में मिलेंगे सम्मान
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। महिला सशक्तिकरण और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को हरियाणा सरकार राज्य स्तर पर सम्मानित करेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं 5 नवंबर 2026 तक विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला ने बताया कि विभाग की ओर से श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1.50 लाख रुपये, जबकि कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक-एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारी श्रेणी में चार, सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में चार और महिला उद्यमी श्रेणी में दो पुरस्कार दिए जाएंगे। इन सभी पुरस्कारों के तहत प्रत्येक विजेता को 21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र महिलाएं विभाग के ऑनलाइन पोर्टल https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कोरियर या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।