फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women police are there to help you... don't stay silent in trouble, show courage

Panchkula News: महिला पुलिस आपकी मदद के लिए...मुसीबत में चुप न रहें, हिम्मत दिखाएं

Tue, 29 Jul 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women police are there to help you... don't stay silent in trouble, show courage
पंचकूला। मैम कभी भी पुलिस समय पर नहीं पहुंचती है... एक छात्रा ने जब यह सवाल दागा तो महिला पुलिस थाना की एसएचओ नेहा संधू ने जवाब देते हुए कहा कि यह फिल्मों में देखा होगा, ऐसा बिल्कुल नहीं है। अभी हाल ही में एक महिला की सड़क पर डिलीवरी हो गई थी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से पहले मौके पर महिला पुलिस पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने छात्राओं को कहा कि महिला पुलिस आपकी मदद के लिए है.. डरने की जरूरत नहीं है। मुसीबत में हिम्मत दिखाएं, चुप न रहें। यह संदेश अमर उजाला फाउंडेशन के ‘दोस्त पुलिस कार्यक्रम’ के तहत वीकेएम विश्वास स्कूल की छात्राओं को महिला थाने के दौरे के दौरान दिया गया।
विज्ञापन


ट्री मॉनिटरिंग और दुर्गा शक्ति एप के बारे में दी जानकारी
एसएचओ नेहा संधू छात्राओं को बताया कि अगर महिला अकेली रात के समय कहीं जा रही हो तो किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न समझे। आपकी एक कॉल पर महिला पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी व ट्रिप मॉनिटरिंग के तहत गंतव्य स्थान पर सकुशल पहुंचा देगी। वहीं, दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से पुलिस आपकी मदद मिलेगी। इसलिए महिलाएं खुद को एप पर रजिस्टर कर लें। उन्होंने कहा कि महिला के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। टीम ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


क्या कहती हैं छात्राएं
विस्तार से जानकारी मिली
पहली बार महिला थाने का दौरा किया। यहां आकर पता चला कि महिला पुलिस कैसे काम करती है। महिला पुलिस से ट्रिप मॉनिटरिंग, दुर्गा शक्ति एप व डायल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी मिली। इसके प्रति आसपास की महिलाओं को जागरूक करूंगी। -तमन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कुछ सीखने को मौका मिला
पहले पुलिस से डर लगता था। आज यहां आकर काफी कुछ सीखने को मिला। यहां आने वाले पीड़ित महिलाओं के साथ पुलिस का व्यवहार काफी अच्छा लगा। वहीं, थाने की कार्यशैली ने काफी प्रभावित किया। पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम रात के समय काम करने वाली कामकाजी महिलाओं के लिए एक बेहतर विकल्प है। -सृष्टि

महिलाओं को जानकारी साझा करूंगी
महिला सुरक्षा के क्षेत्र में दुर्गा शक्ति एप के बारे में काफी अच्छी जानकारी मिली। घर जाकर इसे अपने मोबाइल में डाउन करूंगी और दूसरे महिलाओं को भी इसके संबंध में जानकारी दूूंगी। यह बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में लाल बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद महिला पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1091 पर सूचना मिलेगी। -अव्या


नई-नई जानकारियां प्राप्त हुईं
बहुत अच्छा अनुभव था और यह सेशन हमेशा याद रहेगा। हमें बहुत सारी नई-नई जानकारियां प्राप्त हुईं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने दुर्गा शक्ति एप और महिला हेल्पलाइन नंबर-1091 के प्रति जागरूक किया। रात के समय टैक्सी में सफर करने वाली महिलाओं के लिए ट्रिप मॉनिटरिंग एक अच्छा विकल्प है। -रूमी चावला, अध्यापिका वीकेएम विश्वास स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed