फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women from Samra village appeal to the High Court, alleging police harassment

Panchkula News: सामरा के गांव की महिलाओं ने लगाई हाईकोर्ट से गुहार, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Sun, 09 Nov 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women from Samra village appeal to the High Court, alleging police harassment
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाले जगमनदीप सिंह सामरा के संगरूर जिले के गांव फगुवाल की दो महिलाएं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। याचिका में आरोप है कि सामरा का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक आकाओं के इशारे पर पुलिस उन्हें और उनके परिवारों को लगातार परेशान कर रही है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं में से एक महिला ने कोर्ट को बताया कि उसका जगमनदीप सामरा से कोई संबंध नहीं है, बावजूद इसके उसके पति और कुछ अन्य पर पुलिस ने कार्रवाई की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके पति को अवैध रूप से पांच दिन तक हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री टॉर्चर किया और बाद में उन्हें एक चार साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में नामजद कर फंसा दिया, जबकि पिछले चार साल में उस केस में उनके पति का नाम तक नहीं था।
विज्ञापन

महिलाओं ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई कि उन्हें और उनके परिवारों को पुलिस तथा उसके राजनीतिक आकाओं से जान का खतरा है, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने उस पुराने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की भी मांग की है जिसमें अब जाकर उन्हें फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए पंजाब के डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि वे महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करें और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। कोर्ट ने साफ किया कि किसी भी नागरिक को राजनीतिक मतभेदों या व्यक्तिगत बदले की भावना से परेशान नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच से इन्कार करते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed