फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Preganent In jail

जेल में बंद महिला कैदी के पेट में हुआ दर्द, जांच में हुए खुलासे से उड़ गए सभी के होश

Sun, 21 Jul 2019 03:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 21 Jul 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Woman Preganent In jail
सांकेतिक तस्वीर

हत्या के एक मामले की दोषी एवं अंबाला जेल में बीस साल की सजा काट रही एक महिला कैदी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला कैदी से दुष्कर्म का खुलासा उस समय हुआ, जब पेट दर्द होने पर उसकी डॉक्टरी की गई। जांच में उसके करीब चार महीने की गर्भवती होने का पता लगा।

विज्ञापन


महिला कैदी ने जेल स्टाफ को बताया कि उससे पिंजौर निवासी दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। बताया कि हत्या के मामले में बीस साल की सजा होने से पहले वह अंबाला जेल में बंद थी। तो जेल में ही बंद एक महिला से उसकी जान पहचान हुई। फिर उनके बीच बहनों का रिश्ता बना।
विज्ञापन


बताया कि बहन बनी महिला जमानत पर जेल से छूट गई। तो फिर उसने पीड़िता की भी जमानत लगा दी और उसके जमानत पर छूटने के बाद वह उसे पिंजौर स्थित अपने घर ले गई। महिला कैदी ने जेल स्टाफ के अधिकारियों को बताया कि उसके बाद बहन बनी महिला के पति व एक अन्य ने पिंजौर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अंबाला जेल प्रबंधन ने पंचकूला पुलिस विभाग को पत्र के माध्यम से वारदात की सूचना दी। पंचकूला की महिला थाना पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। थाने के पुलिसकर्मी आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए शनिवार शाम ही पिंजौर रवाना हो गए। महिला थाने के एसएचओ ने बताया कि फिलहाल आरोपी अरेस्ट नहीं किए गए हैं लेकिन उनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed